Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

थलापति विजय और उनके बेटे के बीच आई दरार? डेब्यू फिल्म 'Sigma' के पोस्टर से पिता का नाम गायब

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय के जिंदगी में इन दिनों बवाल मचा हुआ है. दरअसल, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि विजय और उनकी पत्नी का तलाक होने वाला है. वहीं अब खबर आ रही है कि एक्टर के बेटे ने पिता का सरनेम हटा दिया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

By: Shreya Pandey  |  Published: March 13, 2026 11:51 PM IST

थलापति विजय और उनके बेटे के बीच आई दरार? डेब्यू फिल्म 'Sigma' के पोस्टर से पिता का नाम गायब
thalapati vijay

तमिल सिनेमा के एक्टर थलापति विजय के घर से आ रही खबरों ने इन दिनों सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. सुपरस्टार विजय के बेटे जेसन संजय अपनी पहली फिल्म 'सिग्मा' (Sigma) के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, लेकिन चर्चा उनकी फिल्म से ज्यादा उनके एक चौंकाने वाले फैसले की हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो जेसन ने अपने डेब्यू के साथ ही अपनी पहचान की एक नई लकीर खींचने की कोशिश की है, जिसमें उनके पिता का नाम कहीं नजर नहीं आ रहा.

क्या जेसन ने बदला सरनेम?

फिल्मी गलियारों में यह चर्चा तेज है कि जेसन संजय ने अपनी डेब्यू फिल्म के क्रेडिट्स में अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल न करने का मन बनाया है. जेसन ने कथित तौर पर अपना नाम 'जेसन संजय S.' लिखने का फैसला किया है. यहां "S" उनके पिता (विजय) के बजाय उनकी मां संगीता सोरनालिंगम के नाम को समर्पित माना जा रहा है. हैरानी की बात यह भी है कि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जेसन ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता को अनफॉलो कर दिया है, जिससे फैंस के बीच इन अफवाहों को और बल मिला है कि बाप-बेटे के रिश्तों में कड़वाहट आ गई है.

विवादों के घेरे में विजय की निजी जिंदगी

यह घटना ऐसे समय में सामने आया है जब विजय और संगीता की 27 साल पुरानी शादी टूटने की कगार पर बताई जा रही है. खबरों के अनुसार, विजय और संगीता के बीच दूरियां बढ़ चुकी हैं. संगीता ने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि विजय के किसी अन्य एक्ट्रेस के साथ संबंध हैं, जिससे उन्हें मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा है.

तृषा कृष्णन के साथ जुड़ा नाम

हाल ही में विजय को एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ एक शादी समारोह में देखा गया, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया. इसी पारिवारिक कलह के बीच बेटे जेसन का अपनी मां का साथ देना एक बड़ा बयान माना जा रहा है. जहां ज्यादातर स्टार-किड्स अपने पिता के नाम का सहारा लेकर इंडस्ट्री में कदम रखते हैं, वहीं जेसन संजय का अपनी मां के नाम को चुना है.

कैसी होगी जेसन की पहली फिल्म 'सिग्मा'?

पारिवारिक विवादों से हटकर जेसन संजय एक बेहद प्रतिभाशाली फिल्ममेकर के रूप में उभर रहे हैं. उनकी पहली फिल्म 'सिग्मा' एक एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी खुद जेसन ने लिखी है, जो उनके विजन और क्रिएटिविटी को दर्शाती है. फिल्म का निर्माण दिग्गज कंपनी 'लाइका प्रोडक्शंस' कर रही है और इसका म्यूजिक मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर थमन एस तैयार कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.