साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) हमेशा खबरों में रहते हैं. उनकी जबरदस्त एक्टिंग के फैंस दीवाने रहते हैं. वहीं, अगर फैंस को अपने पसंदीदा एक्टर थलापति विजय की झलक देखने को मिल जाए तो वह बेकाबू हो जाते हैं. ऐसा ही नजारा हाल ही में एयरपोर्ट पर देखने को मिला है. दरअसल, थलापति विजय मलेशिया से लौटकर चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे कि फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. आलम ये था कि सिक्योरिटी को एक्टर को कार तक पहुंचाना मुश्किल हो गया और इस दौरान वह फिसल कर गिर पड़े. थलापति विजय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के प्रमोशन में बिजी हैं. इसके एक इवेंट से वह मलेशिया से इंडिया लौटे थे. वह जैसे चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पहले से इंतजार कर रहे लोग एक्साइटेड हो गए और फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई. एयरपोर्ट पर हालत ये हो गए कि थलापति विजय को कार तक पहुंचाना सिक्योरिटी के लिए मुसीबत बन गया. थलापति विजय कार तक पहुंचने से कुछ पहले फिसलकर गिर पड़े. इसके बाद तुरंत उन्हें उठाकर गाड़ी में बैठाया गया. थलापति विजय का ये वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. एक्टर के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन आ रहे हैं.
VIDEO | TVK chief Vijay stumbled and fell while trying to get into his car at the Chennai airport.
A large crowd of fans gathered to welcome him as he returned from Malaysia.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/x42Kpd0AsW
— Press Trust of India (@PTI_News) December 28, 2025
गौरतलब है कि थलापति विजय एक्टिंग छोड़कर राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं. 51 साल के एक्टर ने पिछले साल पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम बनाई थी और साल 2026 में वह विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. 33 साल से लोगों का मनोरंजन करने वाले थलापति विजय बीते शनिवार को मलेशिया में फिल्म 'जन नायकन' के ऑडियो लॉन्च के दौरान फिल्मी करियर से संन्यास लेने का ऐलान किया. उनकी ये आखिरी फिल्म 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. थलापति विजय के फैंस उनकी लास्ट मूवी 'जन नायकन' को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं, फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता को लेकर काफी ज्यादा इमोशनल भी हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.