Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'ये देखकर मुझे भी दुख होता है', तलाक की खबरों के बीच पहली बार आया थलापति विजय का रिएक्शन

Thalapathy Vijay Video: थलापति विजय की तलाक की खबरों से उनके फैंस चिंतित हैं. इन सबके बीच साउथ स्टार का वीडियो सामने आया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: March 7, 2026 11:05 PM IST

'ये देखकर मुझे भी दुख होता है', तलाक की खबरों के बीच पहली बार आया थलापति विजय का रिएक्शन
थलापति विजय का वीडियो सामने आया है.

साउथ सिनेमा के एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम (Sangeetha Sornalingam) के तलाक की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं. दोनों की 27 साल की शादी टूटने की कगार पर है. दोनों के तलाक की खबरें आने के बाद साउथ स्टार के तमाम चाहने वाले फैंस काफी परेशान हैं. थलापति विजय ने अपनी तलाक खबरों के बीच पहली बार रिएक्शन दिया है और फैंस से परेशान ना होने की अपील की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा है. बताते चलें कि थलापति विजय और संगीता सोरनालिंगम ने साल 1999 में शादी की थी. दोनों के एक बेटा और एक बेटी है.

थलापति विजय ने कही ये बात

थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने हाल ही में कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है. उन्होंने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ अफेयर के गंभीर आरोप लगाए हैं. इन खबरों के आने के बाद साउथ स्टार के फैंस के बीच खलबली मच गई. अब थलापति विजय ने तलाक की खबरों के बीच रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा है, 'मैं देख रहा हूं कि आप लोग इन मौजूदा हालातों से परेशान हैं. ये देखकर मुझे भी दुख होता है. मैं सब संभाल लूंगा. फिलहाल, हम सब लोगों को मिलकर जनता की समस्याओं पर ध्यान देना है.' एक्टर का ये वीडियो सामने आया है.

संगीता सोरनालिंगम ने ससुराल में रहने के लिए दी याचिका

बताते चलें कि थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. इसके बाद उन्होंने अदालत में एक और याचिका दी है कि उन्हें अपने सुसराल में रहने दिया जाए. उनका कहना था कि वह यूके की नागरिक हैं और उनका भारत में घर नहीं है. उनके पास रहने का कोई ठिकाना नहीं है इसलिए अंतरिम आदेश जारी कर उन्हें ससुराल में रहने का अधिकार दिया जाए. संगीता सोरनालिंगम ने आरोप लगाया था कि पति विजय थलापति ने कहा था कि अगर वह तलाक के लिए कोर्ट जाती हैं तो उन्हें ससुराल में रहने नहीं दिया जाएगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.