Top 5 South Gossips of the Day: साउथ सिनेमा की दुनिया में आज दिन भर कई खबरों को लेकर हलचल रही। साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म आरआरआर (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल किया। जबकि तेलुगु फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की अगली फिल्म के मेगा ऐलान की खबर ने भी दिन भर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी। इधर, कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) के ट्रेलर ने 24 घंटे के अंदर एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। यहां पढ़ें आज दिन भर वायरल हुईं ये 5 बड़ी खबरें।
साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने रिलीज के तीसरे दिन जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन वर्ल्डवाइड स्तर पर कमाई का 500 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया। जबकि, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 3 दिन में 75 करोड़ रुपये कमा लिए।
टॉलीवुड सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है। लाइगर स्टार विजय देवरकोंडा और पुरी जगन्नाथ दरअसल एक बार फिर हाथ मिलाने वाले हैं। लाइगर फिल्म स्टार और निर्देशक अपनी इस फिल्म को पूरा कर नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म के नाम का खुलासा मेकर्स 29 मार्च को करने वाले हैं।
कन्नड़ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म केजीएफ 2 के जबरदस्त ट्रेलर ने बीते दिन खूब चर्चा बटोरी। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर छाया रहा। जिसकी वजह से फिल्म के ट्रेलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यश स्टारर फिल्म केजीएफ 2 को रिलीज के 24 घंटे के अंदर ही 70 मिलियन व्यूज का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही ये पहले दिन साउथ फिल्मों का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पहला ट्रेलर बन गया है।
साउथ सुपरस्टार प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म राधे श्याम थियेटर से उतरते ही ओटीटी का रुख कर रही है। इस फिल्म को 1 अप्रैल से अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा रहा है। हालांकि ये फिल्म इस दिन हिंदी में नहीं रिलीज होगी। बाकी भाषाओं में ये फिल्म 1 अप्रैल से ही स्ट्रीम हो जाएगी।
View this post on Instagram
कॉलीवुड सुपरस्टार सूर्या शिवकुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्या 41 में टॉलीवुड फिल्म स्टार कृति शेट्टी की एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उपेन्ना स्टार तमिल फिल्म स्टार शिवकुमार की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसी के साथ ये पहली बार होगा जब दोनों सितारे साथ काम करेंगे।