Top 5 South Gossips of the Week: बीते हफ्ते साउथ सिनेमाई दुनिया में कई खबरों को लेकर हलचल रही। बीते हफ्ते जहां कॉलीवुड सुपरस्टार चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) की अपकमिंग मूवी थंगलान (Thangalaan) की रिलीज डेट का ऐलान हुआ तो वहीं, अदाकारा नयनतारा (Nayanthara) की भारी फीस को लेकर खबर सामने आई। इसके अलावा बीते हफ्ते वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) की दूसरी बेटी की सगाई की खबर भी सामने आईं। जिसमें हिस्सा लेने के लिए टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu), चिरंजीवी (Chiranjeevi) समेत कई सितारों की खबर सुर्खियां बनीं। यहां पढ़ें हफ्ते भर सुर्खियों में रहीं साउथ सिनेमाई जगत की खबरें।
तमिल स्टार चियान विक्रम की अपकमिंग मूवी 'थंगलान' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस मूवी को मेकर्स अगले साल 26 जनवरी 2024 के दिन रिलीज करेंगे। ये फिल्म एक आदिवासी योद्धा की कहानी है जो ब्रिटिश सम्राज्य के खिलाफ लड़ता है। फिल्म के निर्देशक पा रंजीत हैं।
#Thangalaan from 26-1-24 in cinemas worldwide ????❤️ @Thangalaan @kegvraja @StudioGreen2 @officialneelam @parvatweets @MalavikaM_ @PasupathyMasi @DanCaltagirone @thehari___ @ActorMuthukumar @preethy_karan @arjun_anbudan @gvprakash @Lovekeegam @kishorkumardop @EditorSelva… pic.twitter.com/Nh0iAKgDyJ
— pa.ranjith (@beemji) October 27, 2023
बीते हफ्ते तेलुगु सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की निजी जिंदगी में ढेरों खुशियां आईं। दरअसल, एक्टर की दूसरी बेटी हयावाहिनी दग्गुबाती की सगाई धूमधाम से हुई। जिसमें तेलुगु स्टार महेश बाबू और चिरंजीवी के अलावा नागा चैतन्य और राणा दग्गुबाती भी पहुंचे थे।
Clicks from @VenkyMama sir's daughter engagement#Chiranjeevi #MaheshBabu #raghavendrarao #RanaDaggubati #venkatesh pic.twitter.com/YaDnlAT6Xg
— Movie Marine (@moviemarineX) October 26, 2023
बीते दिनों साउथ फिल्म अदाकारा आमला पॉल के बर्थडे पर उन्हें मिले रोमांटिक प्रपोजल मिला। जिसकी जानकारी अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर दी। अमाला पॉल को उनके बॉयफ्रेंड जगत देसाई ने गोवा में बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान प्रपोज किया।
View this post on Instagram
इधर, खबर है कि जवान की बंपर सक्सेस के बाद अदाकारा नयनतारा की फीस में भारी इजाफा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक अदाकारा ने अपनी अगली फिल्म के लिए फीस में भारी इजाफा किया है। पहले वो जहां महज 5-6 करोड़ रुपये चार्ज करती थीं। एक्ट्रेस ने जवान के लिए पूरे 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। अब वो अगली फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये वसूल रही हैं।
तमिल सुपरस्टार कमल हासन और निर्देशक मणिरत्नम ने अपनी अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। कमल हासन और मणिरत्नम की अगली मूवी का हाल ही में धांसू ऐलान किया गया। ये कमल हासन के करियर की ये 234 फिल्म होगी। कमल हासन और मणिरत्नम 36 साल बाद दोबारा साथ काम करेंगे।