साउथ सिनेमा की खबरों पर इन दिनों हर किसी की नजर रहती है। साउथ फिल्मी सितारों की इन खबरों ने पूरे हफ्ते सोशल मीडिया पर हंगामा मचाए रखा। बीते हफ्ते टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की 31वीं फिल्म का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज हुआ। इधर, अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 के बजट को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई। जबकि, कांस में अदाकारा पूजा हेगड़े के साथ आते ही एक बड़ा हादसा हो गया। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में दी। यहां पढ़ें बीते हफ्ते की 5 बड़ी खबरें। Also Read - NTR 31: जूनियर एनटीआर की फिल्म में हुईं साउथ के इस धाकड़ स्टार की एंट्री, नाम जानकर फैंस बोलेंगे '100% ब्लॉकबस्टर'
टॉलीवुड सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 31वीं फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करते हुए केजीएफ फेम निर्देशक प्रशांत नील ने सोशल मीडिया पर एक्टर के साथ अपनी अगली फिल्म का धमाकेदार ऐलान किया। एनटीआर 31 के इस लुक को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। Also Read - Salaar की दुनिया से ऐसे होगा NTR 31 का कनेक्शन, ऐलान होते ही लीक हो गई जूनियर एनटीआर की फिल्म की कहानी
टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर बीते दिनों एक खबर जोरों पर रही। खबर रही कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली कुमार के साथ एक फिल्म को लेकर चर्चा में थे। मगर निर्देशक ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम मांगी। जिसे सुनते ही अल्लू अर्जुन के होश उड़ गए और उन्होंने निर्देशक एटली कुमार के साथ फिल्म करने से अपने हाथ पीछे खींच लिए। Also Read - Top 5 South Gossips Today: एनटीआर 31 का धांसू फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, आलिया भट्ट ने निकाली आरआरआर की भड़ास?
टॉलीवुड स्टार सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा एक साथ फिल्म कुशी में काम कर रहे हैं। ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जो कश्मीर बेस्ड होने वाली है। चर्चा है कि इस फिल्म में दोनों सितारों के बीच कई किसिंग सीन्स फिल्माए जाने हैं।
केजीएफ 2 के बाद अब लोगों की नजरें अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 पर लगी हैं। निर्देशक सुकुमार की इस फिल्म का पहला पार्ट हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रहा था। अब चर्चा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट को और भी विशाल बनाने के लिए मेकर्स ने फिल्म का बजट बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो पार्ट 2 को निर्माता पूरे 400 करोड़ रुपये में बनाने वाले हैं।
कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई साउथ फिल्म अदाकाराएं हिस्सा ले रही हैं। राधे श्याम स्टार पूजा हेगड़े भी कांस पहुंची। अपन ेडेब्यू कांस रेड कारपेट पर एंट्री करने से पहले ही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, उनका एक बैग ही गायब हो गया था। जिसमें डिजायनर कपड़े, सारे मेकअप और हेयर प्रोडक्ट्स थे। जिसके बाद ऐन रेड कारपेट से पहले उनकी टीम ने नए सिरे से सारी व्यवस्था की।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।