South Gossips Today: पत्नी संग घूमने निकले चिरंजीवी, सालार टीजर ने रच दिया इतिहास

Top 5 South Gossips Today: 7 जुलाई 2023 के दिन साउथ सिनेमाई सितारों की दुनिया में काफी हलचल रहीं। आज जहां टॉलीवुड मेगा स्टार चिरंजीवी अपनी पत्नी सुरेखा संग घूमने निकले तो वहीं, सालार के टीजर ने इतिहास रच दिया है। यहां देखें सामने आईं तस्वीरें।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: July 7, 2023 7:23 PM IST

Top 5 South Gossips Today: साउथ सिनेमाई दुनिया की कई खबरें आज दिन भर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहीं। साउथ सिनेमा की इन 5 खबरों ने पूरा दिन लोगों का ध्यान खींचा। आज जहां कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के बर्थडे की दिन भर चर्चा रही। तो वहीं, तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) अपनी पत्नी सुरेखा संग घूमने निकलते दिखे। इधर, सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) के टीजर ने आज इतिहास रचते हुए 24 घंटे के अंदर एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। यहां पढ़ें दिन भर सुर्खियों में रहीं साउथ सिनेमाई सितारों की 5 बड़ी खबरें।

पत्नी संग घूमने निकले चिरंजीवी

टॉलीवुड के मेगा स्टार चिरंजीवी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी सुरेखा संग अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं। सुपरस्टार चिरंजीवी इन तस्वीरों में बिजनेस क्लास की फ्लाइट में सफर करते दिखे। इन तस्वीरों को शेयर कर चिरंजीवी ने बताया कि वो एक वेकेशन के लिए पत्नी संग निकले हैं। बता दें कि चंद दिनों पहले ही चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा दादा-दादी बने हैं।

सालार टीजर ने रच दिया इतिहास

इधर, सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार के टीजर ने आते ही तहलका मचा दिया। फिल्म स्टार प्रभास के सालार के टीजर ने महज 24 घंटे के अंदर ताबड़तोड़ व्यूज हासिल करते हुए 82 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए। जो इंडियन सिनेमा की किसी भी फिल्म को मिले टीजर से ज्यादा हैं।

फेक न्यूज पर फूटा कृति शेट्टी का गुस्सा

इधर, तेलुगु फिल्म अदाकारा कृति शेट्टी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर उन खबरों का खंडन किया है। जिसमें दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस कृति शेट्टी को किसी स्टार के बेटे ने परेशान किया था। इन रिपोर्ट्स पर एक्ट्रेस ने ट्वीट कर निशाना साधा। साथ ही इस तरह की फेक न्यूज न फैलाने की हिदायत भी दी।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रश्मिका मंदाना

अदाकारा रश्मिका मंदाना हाल ही में हैदराबाद पहुंची हैं। जहां अदाकारा की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद कैजुएल लुक में दिखी। जिसके बाद उनकी तुलना डियर कॉमरेड की लिली के लुक से होने लगी।

कांतारा निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने मनाया 40वां जन्मदिन

कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे मनाया है। इस खास मौके पर कन्नड़ सिनेमाई सितारों और फैंस ने उन्हें बधाई दी। वहीं, उन्हें जिगरी दोस्त मानने वाले फिल्म प्रोड्यूसर रक्षित शेट्टी ने भी ट्वीट कर बधाई दी थी।