South Gossips Today: 'जेलर 2' में होगी थलापति विजय की एंट्री? राम चरण ने मनाया निर्देशक शंकर का बर्थडे

Top 5 South Gossips Today: 16 अगस्त के दिन साउथ सिनेमाई दुनिया में कई खबरों को लेकर हलचल रही। आज जहां रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेर हलचल रही। तो वहीं, राम चरण ने गेम चेंजर के सेट पर निर्देशक शंकर का बर्थडे मनाया। जिसकी तस्वीरें खूब चर्चा में रहीं। यहां पढ़ें दिन भर सुर्खियों में रहीं साउथ सितारों की 5 खबरें।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: August 16, 2023 8:13 PM IST

Top 5 South Gossips Today: साउथ सिनेमाई सितारों को लेकर आज दिन भर खासा हलचल रही। आज जहां रजनीकांत (Rajinikanth) की हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर मूवी जेलर (Jailer) के सीक्वल को लेकर बज रहा। तो वहीं, सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की मूवी खुशी (Kushi) को लेकर भी काफी खबरें रहीं। इतना ही नहीं, आज तेलुगु सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) ने अपनी अपकमिंग मूवी गेम चेंजर (Game Changer) के सेट पर निर्देशक शंकर (Shankar) का धूमधाम से बर्थडे मनाया। जिसकी तस्वीरें खूब चर्चा में रहीं। यहां पढ़ें आज दिन भर सुर्खियों में रहीं साउथ सिनेमाई दुनिया की 5 बड़ी खबरें।

'जेलर 2' में होगी थलापति विजय की एंट्री?

रजनीकांत की हालिया रिलीज मूवी जेलर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। इस बीच इस फिल्म के सीक्वल को लेकर खबरें तेज हो चली है। रिपोर्ट्स हैं कि निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार अपनी इस ब्लॉकबस्टर मूवी का सीक्वल लाने की तैयारी में हैं। जिसमें रजनीकांत के साथ-साथ सुपरस्टार थलापति विजय भी नजर आएंगे।

राम चरण ने मनाया निर्देशक शंकर का बर्थडे

इधर, तेलुगु सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी मूवी गेम चेंजर को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को निर्देशक शंकर बना रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग के दौरान आज सुपरस्टार राम चरण ने अपनी फिल्म के निर्देशक शंकर का बर्थडे सेट पर ही पूरी टीम के साथ मनाया था।

काजल अग्रवाल ने मनाया पति गौतम का बर्थडे

इधर, साउथ फिल्म अदाकारा काजल अग्रवाल ने आज अपने पति गौतम किचलू का बर्थडे मनाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर कर अपने पति को बर्थडे विश किया था। ये वीडियो फैंस का दिल चुरा ले गया।

विजय देवरकोंडा से सामंथा ने बंद कर दी थी बात

तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा और अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपनी मूवी खुशी का प्रमोशन शुरू किया। जहां एक इवेंट के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि इस मूवी की शूटिंग के दौरान अपनी बीमारी की वजह से एक्ट्रेस ने सेट पर हर किसी से बात करना बंद कर दिया था। क्योंकि उस दौरान वो काफी बीमार महसूस करती थीं। एक्टर ने कहा कि वो इस फिल्म की रिलीज के वक्त अदाकारा के चेहरे पर हंसी देखना चाहते हैं।

राणा दग्गुबाती ने सोनम कपूर से मांगी माफी

बाहुबली स्टार राणा दग्गुबाती का एक बयान सोशल मीडिया पर खासा चर्चित रहा। फिल्म स्टार ने मजाकिया अंदाज में अदाकारा सोनम कपूर को लेकर तंज कसा था कि एक बड़ी हिंदी फिल्म हीरोइन ने दलक्वीर सलमान का टाइम फिल्म की शूटिंग के दौरान बर्बाद किया था। इस बयान के वायरल होने के बाद फिल्म स्टार ने बकायदा ट्वीट कर अदाकारा और दलक्वीर सलमान से माफी मांगी।