Trisha Krishnan on AV Raju: साउथ फिल्म अदाकारा तृषा कृष्णन एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। अदाकारा पर हाल ही में पूर्व एआईडीएमके नेता ने एक अश्लील बयान दिया। जिसके बाद तमिलनाडु फिल्म इंडस्ट्री में बवाल मच गया। अदाकारा तृषा कृष्णन ने भी नेता के इस बयान की घोर निंदा की है। साथ ही अदाकारा ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। अदाकारा ने अपने खिलाफ दिए गए पूर्व एआईडीएमके नेता एवी राजू के इस कमेंट पर ट्वीट कर लिखा, 'ये देखना दुखदायी है कि लोग लगातार कितने निचले स्तर पर गिर जाते हैं सिर्फ पब्लिसिटी के लिए। बाकी क्या कहूं। जरूरत है कि इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की। इसलिए अब दो भी कहने की जरूरत है मेरी लीगन टीम देखेगी।' एक्ट्रेस का ये बयान आते ही फिल्मी दुनिया में हलचल तेज हो गई। जिसके बाद राजनेता केवी राजू के खिलाफ कई स्टार्स भी खड़े हो चुके हैं। यहां देखें अदाकारा तृषा कृष्णन का बयान।
It's disgusting to repeatedly see low lives and despicable human beings who will stoop down to any level to gain https://t.co/dcxBo5K7vL assured,necessary and severe action will be taken.Anything that needs to be said and done henceforth will be from my legal department.
— Trish (@trishtrashers) February 20, 2024
क्या था राजनेता एवी राजू का बयान?
इससे पहले एआईडीएमके के पूर्व नेता एवी राजू ने अदाकारा तृषा कृष्णन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक्ट्रेस पर तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी पलनीस्वामी के साथ शारीरिक संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यहां तक कहा कि तमिलनाडु के पूर्व सीएम जो ड्रिंक नहीं करते वो सिर्फ तृषा को चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने यह तक कहा कि सभी अभिनेत्रियां एक जैसी होती हैं। केवी राजू का ये बयान एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में आते ही विवादों में आ गया। जिस पर कई लोगों ने कमेंट्स किए।
तृषा कृष्णन के बयान के बाद बदले एवी राजू के सुर
साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के इस बयान के बाद तुरंत ही राजनेता एवी राजू का दूसरा बयान भी सामने आ गया। जिसमें उन्होंने अदाकारा से माफी मांग ली है।
AV Raju Apologized Trisha
Ellam sollitu ipo enna enna
soldra parunga moment#Trisha | #TrishaKrishnan pic.twitter.com/kei0tjrbwC— Sekar ? (@itzSekar) February 20, 2024
मंसूर अली खान ने भी दिया था विवादित बयान
ये पहली दफा नहीं है जब अदाकारा तृषा कृष्णन इस तरह की कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हुई हैं। अदाकारा पर इससे पहले एक्टर मंसूर अली खान ने भी विवादित बयान दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ अदाकारा ने कानूनी कार्रवाई की थी। बाद में मंसूर अली खान ने एक्ट्रेस से माफी मांग ली थी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates