Trisha Krishnan sends defamation notice: तमिल फिल्म एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने उन्हें लेकर अश्लील कमेंट करने वाले एआईडीएमके पार्टी के पूर्व नेता एवी राजू के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया है। जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। अदाकारा ने हाल ही में एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने एवी राजू को मानहानि का नोटिस थमा दिया है। तृषा कृष्णन ने केवी राजू पर मानहानि का केस दर्जकरते हुए एक कंपन्सेशन और 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। जो राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने अंग्रेजी और तमिल अखबारों और साथ ही सभी तरह के डिजिटल मीडिया में छपी जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि अगर वो इन मांगों को पूरा करने में असफल होते हैं तो उनकी ओर से आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तृषा कृष्णन की इस पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।
— Trish (@trishtrashers) February 22, 2024
क्या था पूरा विवाद ?
दरअसल, बीते दिन ही एआईडीएमके पार्टी के एक पूर्व नेता एवी राजू ने अदाकारा तृषा कृष्णन पर भद्दे और अश्लील आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के तमिलनाडु राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी पलनीस्वामी संग शारीरिक संबंध रखने के आरोप लगाए थे। एवी राजू यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कहा कि सारी अभिनेत्रियां एक जैसी होती हैं। केवी राजू ने कहा था कि तमिलनाडु राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जो ड्रिंक तक नहीं करते वो सिर्फ तृषा को चाहते हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया था। साथ ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी एवी राजू का ये बयान आग की तरह फैला। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में जानी-मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर घिनौने आरोप लगाने के बाद एवी राजू की खूब फजीहत हुई थी। इसके बाद खुद एक्ट्रेस ने एक ट्वीट कर इस संबंध में कार्रवाई करने की बात कही थी। अब बिना देर गंवाए एक्ट्रेस ने एवी राजू को मानहानि का नोटिस थमा दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
इन फिल्मों में बिजी हैं तृषा कृष्णन
बता दें कि अदाकारा तृषा कृष्णन साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं। वो जल्दी ही कमल हासन स्टारर उनकी अगली मूवी 'ठग लाइफ' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके हाथ चिरंजीवी की मूवी विश्वंभरा है। साथ ही एक्ट्रेस अजित कुमार स्टारर मूवी विदामुयार्ची में भी नजर आएंगी। तो क्या आप इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates