तृषा कृष्णन और थलापति विजय के रिश्ते को लेकर चर्चाए होती रहती हैं.
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. उनकी पार्टी टीवीके ने 234 विधानसभा सीटों में से 108 सीट पर जीत हासिल की है. थलापति विजय का राज्य का मुख्यमंत्री बनना तय है. लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. टीवीके पास 108 विधायक हैं और उनको 10 विधायकों की जरूरत है. इसी बीच थलापति विजय की कथित गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता रही है. थलापति विजय की जीत के बीच तृषा कृष्णन के वीडियो की काफी चर्चा हो रही है.
एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने साल 2004 में एक इंटरव्यू दिया था. इसकी एक क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ये उस समय सामने आई है जब अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त जीत हासिल की है. इस वीडियो में तृषा कृष्णन देखा जा सकता है कि उसे पूछा गया कि उन्होंने भविष्य को लेकर क्या सोचा है. इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, 'मैं तमिलनाडु की सीएम बनना चाहती हूं. सच कर रही हैं. देखना, अगले 10 साल में ये सपना पूरा कर लूंगी.' उनसे सवाल किया गया कि सीएम बनने के बाद क्या करेंगी? इस पर उन्होंने कहा, 'पहले मुझे वोट देकर चुनो, फिर बताऊंगी.' तृषा कृष्णन के इस 22 साल पुराना वीडियो की काफी चर्चा हो रही है.
Remembered the scene from Pushpa 2
CM changed for his wife … if rumours are true, could be a perfect match ✍?✍?✍?
Btw, Trisha Bday is May 4th as well#TamilNadu pic.twitter.com/V6aL2AjqE5
— Vineeth K (@DealsDhamaka) May 4, 2026
बताते चलें कि 4 मई के तमिलनाडु विधान चुनाव के परिणाम आए और थलापति विजय ने जीत दर्ज की है. दिलचस्प बात ये है कि 4 मई को तृषा कृष्णन का 43वां जन्मदिन था. थलापित विजय की जीत के बाद तृषा कृष्णन ने उनके घर जाकर बधाई दी. गौरतलब है कि थलापति विजय और तृषा कृष्णन की अफेयर की खबरें आती रहती हैं. 51 साल के थलापति विजय शादीशुदा हैं और दो बच्चे के पिता हैं. उन्होंने साल 1999 में अपनी फैन संगीता से शादी की थी. साल 2026 की फरवरी में संगीता ने अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.