Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Vaathi Coming song ने YouTube पर रचा इतिहास, खुशी से नाचने लगेंगे Thalapathy Vijay के फैंस

Vaathi Coming song CROSSED 250 mln Views on YT: थलापति विजय के गाने वाथी कमिंग ने यूट्यूब पर 250 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।

By: Rahul Sharma  |  Published: July 19, 2021 1:29 PM IST

Vaathi Coming song ने YouTube पर रचा इतिहास, खुशी से नाचने लगेंगे Thalapathy Vijay के फैंस

Vaathi Coming song CROSSED 250 mln Views on YT: हिन्दीभाषी दर्शक जो बॉलीवुड को भारतीय सिनेमा मानकर बैठे थे, उनकी आंखें बाहुबली सीरीज के बाद खुल गई हैं। इस सीरीज ने साउथ के सिनेमा को देश के हर कोने में पहुंचा दिया है। इन दिनों साउथ की फिल्मों को लेकर जितना उत्साह दिखता है, वैसी दीवानगी बॉलीवुड फिल्मों को लेकर नजर नहीं आती है। यही कारण है कि साउथ की फिल्मों के गाने भी रिकॉर्ड बना रहे हैं और बॉलीवुड की फिल्में धूल फांकती दिख रही हैं।

ताजा रिपोर्ट की मानें तो थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की सुपरहिट फिल्म मास्टर (Master) के गाने वाथी कमिंग (Vaathi Coming) ने यूट्यूब पर ऐसा रिकॉर्ड बनाय है कि सबके होश उड़ गए हैं। वाथी कमिंग गाने ने यूट्यूब पर 250 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। यह गाना इसी साल 27 जनवरी के दिन यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। सोनी म्यूजिक के चैनल पर रिलीज वाथी कमिंग का जलवा अभी भी देखने को मिल रहा है।

वाथी कमिंग गाने पर थलापति विजय एकदम देसी डांस करते दिख रहे थे, जिस कारण फैंस ने उनके डांस स्टेप्स को खूब कॉपी किया था। वाथी कमिंग का जलवा केवल यूट्यूब पर ही देखने को नहीं मिला था बल्कि इंस्टाग्राम रील्स पर भी लोगों ने इस पर जमकर डांस वीडियोज बनाए थे। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी वाथी कमिंग गाने पर जमकर डांस किया था।

फिल्म मास्टर की कमाई की बात करें तो साल 2021 की शुरुआत में रिलीज हुई विजय सेतुपति और थलापति विजय की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई की थी। कोरोना काल में मास्टर ने 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंका दिया था। फिल्म में विजय सेतुपति और थलापति विजय की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी। सिनेमाघरों में मास्टर देखने पहुंचे दर्शकों ने इन दोनों की डायलॉगबाजी पर जमकर सीटियां बजाई थीं। मास्टर कोरोना काल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसके जैसे आंकड़े किसी भी फिल्म ने अब तक दर्ज नहीं कराए हैं।