Thalapathy Vijay के आगे पस्त Ajith Kumar, Bigil का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई Valimai

Ajith Kumar's Valimai fails to beat Thalapathy Vijay's Bigil: साउथ फिल्म स्टार अजित कुमार की फिल्म वलीमाई थलापति विजय की फिल्म बिगिल का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। सोशल मीडिया पर दोनों सितारों के बीच छिड़ गई जंग।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: December 31, 2021 2:59 PM IST

Ajith Kumar's Valimai fails to beat Thalapathy Vijay's Bigil: साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार (Ajith Kumar) और थलापति विजय (Thalapathy Vijay) में से कौन सा स्टार बड़ा है। इसे लेकर इन दोनों के फैंस अक्सर भिड़ते रहते हैं। यही वजह है कि इनकी फिल्मों की रिलीज के वक्त दोनों सितारों के फैंस सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाते हैं। बीते दिन ही तमिल स्टार अजीत कुमार की मचअवेटेड फिल्म वलीमाई की धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म के साथ ही अजित कुमार पैन इंडिया स्टार बनने की तैयारी में है। मूल रूप से तमिल भाषा में बनी अजित कुमार स्टारर फिल्म वलीमाई (Valimai) का ट्रेलर मेकर्स ने तमिल भाषा में रिलीज किया है। हालांकि फिल्म को हिंदी और तेलुगु में भी रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म के ट्रेलर ने महज 24 घंटे में ही यू-ट्यूब की दुनिया में तहलका मचा दिया। पिछले 24 घंटे में अजित कुमार की इस फिल्म ने 1.5 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए है। जिसके बाद अजित कुमार के फैंस खुशी से झूमने लगे है। इसके साथ ही एक बार फिर अजित कुमार और थलापति विजय के फैंस के बीच वॉर छिड़ गई है। क्रेजी फैंस ने सोशल मीडिया पर बताना शुरू कर दिया है कि कैसे अजित कुमार उनके फेवरेट स्टार थलापति विजय से एक खास मामले में पिछड़ गए है।

इन फैंस ने ट्वीट कर बताया कि थलापति विजय की फिल्म बिगिल (Bigil) के ट्रेलर को रिलीज के 24 घंटे के अंदर करीब 1.7 मिलियन व्यूज हासिल हो गए थे। जबकि अजित कुमार की एक्शन स्टारर फिल्म वलीमाई को 24 घंटे में कुल 1.5 मिलियन व्यूज ही हासिल हुए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों सितारों के फैंस जुबानी जंग चल रही है।

वलीमाई का ट्रेलर


बता दें कि अजित कुमार स्टारर फिल्म वलीमाई को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अजित कुमार के साथ लीड रोल में अदाकारा हुमा कुरैशी नजर आने वाली हैं। जबकि आरएक्स 100 फेम तेलुगु फिल्म स्टार कार्तिकेय घुमाकोंडा फिल्म में मेन विलेन के रोल में दिखेंगे। ये फिल्म साल 2022 के मौके पर पोंगल पर रिलीज हो रही है।