Rashmika Mandanna के Deepfake वीडियो पर फूटा Vijay Deverakonda का गुस्सा, कहा, 'ये किसी के साथ..'

Vijay Deverakonda on Rashmika Mandanna's deepfake video: साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक वीडियो पर रिएक्ट किया है। फिल्म स्टार ने इंस्टास्टोरी पर पोस्ट शेयर कर सरकार के साइबर क्राइम मजबूत करने के फैसले का स्वागत किया।

By: Shivani Bansal  |  Published: November 8, 2023 2:26 PM IST

Rashmika Mandanna के Deepfake वीडियो पर फूटा Vijay Deverakonda का गुस्सा, कहा, 'ये किसी के साथ..'

Vijay Deverakonda on Rashmika Mandanna's deepfake video: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। रश्मिका मंदाना के वायरल हुए इस डीपफेक वीडियो पर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ कई सितारों ने भी कमेंट किया। अमिताभ बच्चन ने अपनी को-स्टार रहीं अदाकारा रश्मिका मंदाना के वायरल हुए डीपफेक वीडियो पर कमेंट करते हुए इसके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी। रश्मिका मंदाना के वायरल हुए इस डीपफेक वीडियो पर अब तेलुगु फिल्म स्टार और उनके रयूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने इंस्टास्टोरी पर रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर सरकार के एक्शन से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए कमेंट में लिखा, 'भविष्य के लिए बेहद जरूरी कदम। ये किसी के भी साथ हो सकता है। इसके साथ ही ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने और अपराधियों को सजा देने के लिए जल्दी ही काबिल साइबर विंग भी बननी चाहिए।' विजय देवरकोंडा का ये रिएक्शन आप यहां देख सकते हैं।

TRENDING NOW

वायरल हुआ था रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो

एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि हाल ही में अदाकारा रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में हुबूहू अदाकारा रश्मिका मंदाना की तरह दिखने वाली एक लड़की लिफ्ट में डीपनेक स्पेगिटी पहनकर चढ़ती दिखती है। जिसे देख लोग उन्हें रश्मिका मंदाना समझकर चकरा गए। हालांकि ये लड़की कोई और थी। जिसका नाम जारा पटेल गया गया है। ये एक ब्रिटिश इंडियन इंफ्लुएंसर है। जिसके चेहरे को एडिट कर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया था। जारा पटेल डिजिटल कंटेट क्रिएटर हैं। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बोल्ड कंटेट शेयर करती हैं।

रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर निकला था सितारों का गुस्सा

अदाकारा रश्मिका मंदाना के इस वायरल वीडियो पर कई सितारों ने अपना गुस्सा निकाला था। फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन से लेकर साउथ स्टार नागा चैतन्य ने भी कमेंट किया था। वायरल हुए इस वीडियो पर अदाकारा रश्मिका मंदाना ने भी दुख जताया था। इस वीडियो को लेकर रश्मिका मंदाना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'इसे शेयर करते हुए मुझे दुख हो रहा है और मुझे ऑनलाइन फैलाए जा रहे मेरे डीपफेक वीडियो को लेकर बात करनी पड़ रही है। सच बताऊं तो, ऐसा न केवल मेरे लिए बल्कि किसी के लिए भी बेहद डरावना है। आज टेक्नोलॉजी के दुरूपयोग की वजह से बहुत अधिक नुकसान हो रहे हैं।'


About the Author

Shivani Bansal