Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

विजय देवरकोंडा ने पापा को बताया 'फैमिली स्टार', मूवी रिलीज से पहले शेयर की इमोशनल पोस्ट

Vijay Deverakonda calls his father Family Star: साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा ने अपनी अपकमिंग रिलीज मूवी 'फैमिली स्टार' की रिलीज से पहले पापा के लिए एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया है। साथ ही एक्टर ने अपने पिता को उनका फैमिली स्टार बता डाला है।

By: Shivani Bansal  |  Published: April 5, 2024 8:15 AM IST

विजय देवरकोंडा ने पापा को बताया 'फैमिली स्टार', मूवी रिलीज से पहले शेयर की इमोशनल पोस्ट

Vijay Deverakonda calls his father Family Star: साउथ फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा एक अदद हिट मूवी की तलाश में हैं। 'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवरकोंडा अपनी पिछली फ्लॉप मूवी 'लाइगर' के बुरे दौर से अभी तक नहीं उबर पाए हैं। जिसकी वजह से फिल्म स्टार के स्टारडम को करारा झटका लगा है। अब फिल्म स्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग मूवी 'फैमिली स्टार' सिनेमाघर पहुंच चुकी है। इस फिल्म को 5 अप्रैल के दिन रिलीज किया गया है। फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर विजय देवरकोंडा अपने पिता को लेकर इमोशनल होते दिखे। फिल्म स्टार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता संग एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने पापा को उनका 'फैमिली स्टार' बताते दिखे।

एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आए इस प्यारे से वीडियो में विजय देवरकोंडा और उनके पिता के बीच एक बेहद प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। साथ ही, इस वीडियो में विजय देवरकोंडा अपने पिता के साथ पुरानी यादों को भी साझा करते दिखे। फिल्म स्टार ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में एक लंबी इमोशनल पोस्ट लिखी है। फिल्म स्टार ने लिखा, 'मेरे हीरो, मेरे स्टार... जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी है। और मुझे नहीं पता कि आने वाले पल में क्या होने वाला है। लेकिन मैं हर दिन मेहनत करता हूं आपको गर्वित और खुश करने के लिए। आई लव यू सुपरस्टार। हमने फैमिली स्टार अपनी जिंदगी के सितारों के लिए जश्न मनाने के लिए बनाई है। आप सभी के साथ अपनी यादों की एक झलक शेयर कर रहा हूं। इस इंसान के साथ जिसके लिए हमने ये फिल्म बनाई। मैं इस फिल्म को हर आदमी, औरत, लड़का, लड़की को डेडिकेट करता हूं जो अपने परिवार के लिए संघर्ष करते हैं। ढेर सारा प्यार, आपका, विजय।' विजय देवरकोंडा की ये पोस्ट आप यहां देख सकते हैं।

सिनेमाघर पहुंचीं 'फैमिली स्टार'

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर स्टारर गीता गोविंदम फेम निर्देशक परशुराम पेटला की फिल्म 'फैमिली स्टार' आज ही सिनेमाघर पहुंची है। ये एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसका दर्शकों के बीच खासा बज है। फिल्म को साउथ से जाने-माने प्रोड्यूसर दिल राजू ने बनाया है। खबर है कि इस मूवी में अदाकारा रश्मिका मंदाना का भी कैमियो नजर आ सकता है। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर फिलहाल दिल राजू ने कंफर्म नहीं किया है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बारे में पता करने के लिए दर्शकों को थियेटर आकर खुद फिल्म देखनी होगी। तो क्या आप मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।


About the Author

Shivani Bansal