Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Vijay Deverakonda से ईडी ने की पूछताछ, फिल्म 'लाइगर' में विदेशी फंडिंग की मिली शिकायत

Vijay Deverakonda News : एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म 'लाइगर' के चलते मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ईडी को शिकायत मिली है कि उनकी फिल्म में काला धन इस्तेमाल किया गया है। इसलिए उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

By: Shashikant Mishra  |  Published: November 30, 2022 8:40 PM IST

Vijay Deverakonda से ईडी ने की पूछताछ, फिल्म 'लाइगर' में विदेशी फंडिंग की मिली शिकायत

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनको फेमा के नियम को तोड़ने को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है। विजय देवरकोंडा पर उनकी फिल्म 'लाइगर' (Liger) में काले धन का इस्तेमाल करने को लेकर शिकायत की गई थी। ईडी को शिकायत में बताया गया था कि फिल्म 'लाइगर' को बनाने और प्रमोशन करने में हवाला के पैसे सहित विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किया गया है। विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर मिली इस शिकायत के बाद ईडी हरकत में आई है और जांच शुरू कर दी है।

फिल्म 'लाइगर' में विदेशी फंडिंग की शिकायत

करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनतर तली बनी विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' को हिंदी और तेलुगू में रिलीज किया गया था। बड़े बजट से फिल्म लाइगर ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी। हालांकि, विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का जब से अनाउंसमेंट हुआ था तब से काफी चर्चा में बनी रही है। जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो इसके प्रचार में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ी गई। इसके बावजूद लोगों को पसंद नहीं आई। अब फिल्म में विदशी फडिंग को लेकर ईडी को शिकायत मिली है।

विजय देवरकोंडा से ईडी ने की पूछताछ

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ईडी ने फिल्म 'लाइगर' में विदेशी फंडिंग की शिकायत मिलने के बाद डायरेक्टर पुरी जगन्नाध और प्रोड्यूसर चार्मी कौर को पूछताछ के लिए 17 नवंबर को बुलाया था। अब ईडी ने विजय देवरकोंडा को समन भेजा और उनसे फिल्म 'लाइगर' में इस्तेमाल किए पैसों को लेकर पूछताछ की।

फिल्म 'लाइगर' 25 अगस्त को हुई थी रिलीज

फिल्म 'लाइगर' में विजय देवरकोंडा के अलावा अनन्या पांडे, राम्या कृष्णन भी महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। फिल्म 'लाइगर' में पहली बार फाइटर माइक टायसन बड़े पर्दे पर नजर आए थे। ये फिल्म 25 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।