विजय देवरकोंडा टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर युवा कलाकार हैं, जिनकी दीवानगी लड़कियों के सिर चढ़कर बोलती है। विजय देवरकोंडा को मिले इस स्टारडम का बहुत सारा श्रेय फिल्म अर्जुन रेड्डी के लिए जाता है, जिसने उन्हें हर किसी की पहली पसंद बना दिया है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा द्वारा बनाई गई इस फिल्म में विजय एंग्री मैन के अवतार में नजर आए थे, जिसका दिल एक हसीना तोड़ गई है। दर्शकों ने इस किरदार को भरपूर प्यार दिया और विजय देवरकोंडा रातों-रात स्टारडम की नई बुलंदियों पर पहुंच गए।
हालांकि यह बहुत कम लोग जानते हैं कि विजय देवरकोंडा फिल्म अर्जुन रेड्डी के लिए पहली पसंद नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संदीप रेड्डी वंगा कलाकार शर्वानंद के साथ अर्जुन रेड्डी बनाने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कुछ कारणों की वजह से कलाकार ने इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया। इसके बाद संदीप ने विजय देवरकोंडा से बात की और उसके बाद क्या हुआ यह हम सब जानते हैं। Also Read - क्रिसमस 2023 पर धमाका करेगी विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की Kushi, मेकर्स ने जारी किया धमाकेदार मोशन पोस्टर
Also Read - Jr NTR ने उखाड़ फेंका Allu Arjun का सिंहासन, पहले नंबर पर जमाई धाक, Mahesh Babu को भी लगा झटका
विजय देवरकोंडा अब साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम जमाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल में ही उन्होंने अदाकारा अनन्या पांडे के साथ एक फिल्म शुरु की थी, जिसके सेट से सामने आईं तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। इस फिल्म का नाम फाइटर रखा गया है, जिसको तेलुगु और हिन्दी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म में विजय जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। Also Read - Top 5 South News Today: विजय देवरकोंडा ने कश्मीर में सामंथा संग मनाया बर्थडे, काजल अग्रवाल ने मांगी माफी
अर्जुन रेड्डी के कंटेंट पर हुआ जमकर विवाद:
अर्जुन रेड्डी बॉक्स ऑफिस पर जितनी सफल रही है, इसके विषय पर उतना ही विवाद हुआ है। फिल्म पत्रकारों का मानना है कि संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी फिल्म में महिला कैरेक्टर्स को सही तरीके से पेश नहीं किया है। उन्होंने यह फिल्म एक पुरुष के नजरिये से बनाई है, जिसमें महिलाओं का दृष्टिकोण शामिल नहीं किया गया है।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।