Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Vijay Rally Stampede: रैली में हुए हादसे से टूटे एक्टर विजय, मृतकों के परिवार को 20 लाख रुपये देने का किया ऐलान

Vijay Rally Stampede Update: एक्टर से राजनेता बने विजय की रैली में हुए हादसे में 39 लोगों की जान चली गई. उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का वादा किया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: September 28, 2025 2:05 PM IST

Vijay Rally Stampede: रैली में हुए हादसे से टूटे एक्टर विजय, मृतकों के परिवार को 20 लाख रुपये देने का किया ऐलान

साउथ एक्टर और राजनेता विजय (Vijay) की शनिवार को तमिलनाडु के करूर में रैली थी. विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कझगम की इस रैली के दौरान भगदड़ मच गई और 39 लोगों की जान चल गई. वहीं, इस हादसे में करीब 100 से लोग घायल हो गए. इस हादसे से देश भर में लोगों को आहत कर दिया. विजय ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे पर दुख जताया था. वहीं, अब एक्टर ने मृतकों के परिवारों की आर्थिक मदद करने की घोषणा की है. विजय ने लेटेस्ट ट्वीट में बताया है कि उनकी तरफ से 20 लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही घायलों के फैमिली को भी सहायता राशि दी जाएगी.

विजय ने एक्स पर किया पोस्ट

विजय ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा है, 'मेरे दिल के करीब सभी लोगों को नमस्कार. कल करूर में जो हुआ, उसके बारे में सोचकर मेरा दिल बहुत भारी है. अपनों को खोने के दुख के बीच मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. मेरा मन काफी दुखी है. आप सभी के चेहरे, जिनसे मैं मिला हूं, मेरे मन में ऊभर आते हैं. प्यार और देखभाल करने वाले मेरे अपने लोगों जिनको मैंने खो दिया है, उनके बारे में सोचकर मेरा दिल काफी ज्यादा दुखी है. मैं आप सभी के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, जिन्होंने हमारे अपनों को खो दिया है, मैं आपके साथ इस दुख को साझा करता हूं.'

विजय घायलों के इलाज के लिए देंगे 2-2 लाख रुपये

विजय ने आगे लिखा है, 'ये सच में हमारे लिए एक अपूरणीय क्षति है. चाहो कोई भी हमें सांत्वना दे, हमारे अपनों का नुकसान असहनीय है. फिर भी आपके परिवार के एक सदस्य होने के नाते मैं उन सभी परिवारो को 20 लाख रुपये देना चाहता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. उन लोगों को 2 दो लाख रुपये देना चाहता हूं जो लोग घायल हैं और इलाज कर रहे हैं. बेशक, इस तरह के नुकसान को देखते हुए ये रकम कोई खास मायने नहीं रखती है. फिर भी, इस समय आपके परिवार का सदस्य होने के नाते मेरा ये कर्तव्य है कि मैं भारी मन से आपके साथ खड़ा हूं. इसके साथ ही मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हमारे सभी अपने जो घायल हैं और इलाज करा रहे हैं, जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें. मैं आपको ये विश्वास दिलाता हूं कि हमारी पार्टी तमिलगा वेत्त्री कझगम इलाज करा रहे प्रियजनों को हर संभव सहायता देगी. ईश्वर की कृपा से हम इस सबसे उबरने का प्रयास करेंगे.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.