Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'ड्रग्स और कास्टिंग काउच को दे रहे बढ़ावा', Vijay Sethupathi पर लगे आरोप से इंडस्ट्री में मची खलबली!

Vijay Sethupathi Latest News: विजय सेतुपति पर कास्टिंग काउच और ड्रग्स कल्चर को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगे हैं. हालांकि, साउथ स्टार की तरफ से इन पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: July 29, 2025 1:49 PM IST

'ड्रग्स और कास्टिंग काउच को दे रहे बढ़ावा', Vijay Sethupathi पर लगे आरोप से इंडस्ट्री में मची खलबली!

साउथ सिनेमा के पॉपुलर एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर काफी अच्छी पहचान बनाई है. इसके साथ ही वह हिंदी बेल्ट में भी काफी पसंद किए जाते हैं. विजय सेतुपति एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि एक आरोप लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक लड़की ने विजय सेतुपति पर ड्रग्स और कास्टिंग काउच जैसे गंभी आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं कि ये पूरा माजरा क्या है.

विजय सेतुपति पर लगे ये गंभीर आरोप

एक्स (ट्विटर) पर राम्या मोहन नाम की एक यूजर ने पोस्ट शेयर कर दावा किया है कि विजय सेतुपति इंडस्ट्री में नशे को बढ़ावा दे रहे हैं और कास्टिंग काउच जैसी चीजों में हिस्सा ले रहे हैं. वह इंडस्ट्री में गंदा माहौल बना रहे हैं. यूजर ने पोस्ट में लिखा है, 'कॉलीवुड का ड्रग्स और कास्टिंग काउच मजाक नहीं है. एक लड़की जिसे मैं जानता हूं, आज रिहैब में है. उसकी जिंदगी तबाह हो गई है क्योंकि कुछ ताकतवर लोगों ने उसका शोषण किया है. विजय सेतुपति ने 'कारवां फेवर' के लिए 2 लाख रुपये और 'ड्राइव' के लिए 50 हजार रुपये ऑफर किए थे. अब वह सशल मीडिया पर संत बन रहे हैं. जब उस लड़की की फैमिली को सच्चाई पता चली तो उन्होंने उसकी डायरी और फोन चैट चेक की. लड़की की फैमिली ने नाराज हुए कहा कि लोग सवाल उठाने वाले पर ही शक करते हैं, जिससे सच्चाई दब जाती है.' हालांकि, इस पोस्ट को शेयर करने के बाद यूजर ने डिलीट भी कर दिया.

विजय सेतुपति की तरफ से नहीं आया रिएक्शन

विजय सेतुपति ने खुद पर लगे इन गंभीर आरोपों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. वहीं, इन आरोपों को किसी और ने भी कन्फर्म नहीं किया है. इसके साथ ही यूजर ने जिस लड़की की बात की है उसकी भी पहचान सामने नहीं आई है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर विजय सेतुपति पर लगाए आरोप काफी गंभीर हैं तो ये मुद्दा काफी सेंसेटिव है. अब देखने वाली बात होगी कि विजय सेतुपति या उनकी टीम इन आरोपों पर रिएक्शन देती है या नहीं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.