Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म Jana Nayagan के टिकटों के लिए मची ऐसी लूट, कीमत इतनी की खाली हो जाएगी फैंस की जेब!

Vijay Thalapathy: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' पोंगल के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. अगर आप भी इस मूवी को देखने के लिए बेकरार हैं, तो सिनेमाघरों में जाने से पहले इसके टिकट की कीमत जान लें.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: January 5, 2026 10:50 PM IST

Jana Nayagan Ticket Price: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Vijay Thalapathy) की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) को लेकर फैंस की दीवानगी सातवें आसमान पर है. यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फैंस अपने फेवरेट स्टार की आखिरी फिल्म देखने को लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं अब जब फिल्म के रिलीज में होने में बस कुछ दिन ही रह गए हैं, तो मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. लेकिन ठहरिए...अगर आप भी 'जन नायकन' (Jana Nayagan Ticket Price) की एडवांस टिकट खरीदने जा रहे हैं, तो एक नजर पहले इसकी कीमत पर डाल लीजिए जो आपके होश उड़ा सकती है.

विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan Advance Booking) की एडवांस बुकिंग तो शुरू हो चुकी है, लेकिन इसकी कीमत आम जनता की जेब पर भारी पड़ सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक के बेंगलुरु में 'जन नायकन' (Jana Nayagan Tickets) के टिकट की कीमत सुनकर फैंस के होश उड़ गए हैं. खबरों की मानें तो यहां स्पेशल मॉर्निंग शो के एक टिकट की कीमत 2000 रुपए तक पहुंच गई है.

महंगी टिकटों के बावजूद थिएटर्स हुए हाउसफुल

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक में 'जन नायकन' (Jana Nayagan) की जबरदस्त बुकिंग हो रही है. हैरान करने वाली बात यह है कि 1000 रुपए से लेकर 2000 तक की महंगी टिकटों के बावजूद ज्यादातर मॉर्निंग शो सोल्ड आउट हो चुके हैं. बेंगलुरू के मुकंद थिएटर में रिलीज के दिन सुबह 6:30 बजे के शो का दाम 1800 और 2000 रखा गया था, जो बुकमायशो पर देखते ही देखते फुल हो गया. सिर्फ यही नहीं, स्वागत शंकर नाग, श्री विनायक, सिनेफाइल HSR लेआउट, गोपालन ग्रैंड मॉल और प्रसन्ना जैसे कई अन्य थिएटरों में भी सुबह के शो की टिकटें 1000 से 1500 के बीच बिकीं और सब बुक हो चुकी हैं.

कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं फैंस

हालांकि, कुछ चुनिंदा थिएटरों में सुबह के शोज की सबसे कम कीमत 800 रुपए रखी गई है. वहीं, जो लोग थोड़ा रुककर 9:30 या 10 बजे का शो देखना चाहते हैं, तो उन्हें टिकट 300 से 800 के बीच मिल रही है. विजय (Vijay Thalapathy Last Movie) के करियर की यह आखिरी फिल्म होने की वजह से फैंस 'जन नायकन' को देखने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं.

Jana Nayagan और The Raja Saab के बीच होगा क्लैश

मालूम हो कि, 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' अकेले रिलीज नहीं हो रही है, बल्कि इसी दिन पैन इंडिया स्टार प्रभास की 'द राजा साब' भी रिलीज हो रही है. ऐसे में अब दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिल सकता है.