Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

कौन है वो शख्स जिसके प्यार में डूबी हैं 'टॉक्सिक' एक्ट्रेस? 3 साल पुरानी फोटो ने खोले राज!

Toxic Actress: इन दिनों पैन इंडिया स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' और उसकी एक्ट्रेसेस काफी चर्चा में हैं. इसी बीच उनकी फिल्म की एक हसीना की लव लाइफ के सीक्रेट से पर्दा उठ गया है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 18, 2026 9:44 PM IST

कौन है वो शख्स जिसके प्यार में डूबी हैं 'टॉक्सिक' एक्ट्रेस? 3 साल पुरानी फोटो ने खोले राज!

Rukmini Vasanth Viral Pic: साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक इन दिनों अगर किसी फिल्म की चर्चा हो रही है, तो वो है पैन इंडिया स्टार यश (Yash) की मूवी 'टॉक्सिक' (Toxic) की. इसके टीजर से लेकर एक्ट्रेसेस तक हर कोई सुर्खियों में छाया हुआ है. वहीं इस बीच अब इस पिक्चर की एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) भी चर्चा में आ गई हैं. हालांकि, एक्ट्रेस फिल्म नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर गॉसिप में बनी हुई हैं. 'कांतारा: चैप्टर 1' की जबरदस्त सफलता के बीच रातों-रात नेशनल क्रश बनने वाली रुक्मिणी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है.

मिस्ट्री बॉय के कंधे पर सिर रखे दिखीं रुक्मिणी

दरअसल, रुक्मिणी वसंत (Rukmini Vasanth) की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ बेहद खूबसूरत और रिलैक्स्ड अंदाज में नजर आ रही है. तस्वीर में एक्ट्रेस को मिस्ट्री बॉय के कंधे पर सर रखे हुए देखा जा सकता है साथ रुक्मिणी पोज देते हुए लड़के को दोनों हाथों से पकड़े हुए भी नजर आ रही हैं. जैसे ही ये फोटो वायरल हुई लोगों ने दोनों ने रिलेशनशिप में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए है. ऐसे में अब एक्ट्रेस के चाहने वाले जानना चाहते हैं कि आखिर ये खास शख्स कौन है?

कौन है वो खास शख्स?

बता दें कि, एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत के साथ नजर आ रहा है ये लड़का सिद्धांत नाग है, जो एक फोटोग्राफर है और बेंगलुरु में रहता है. खास बात ये है कि, एक्ट्रेस का होम टाउन भी है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लगभग 8 साल से डेट कर रहे हैं, हालांकि, अभी तक दोनों ने इस रिश्ते पर ऑफिशियल रूप से कोई बयान नहीं दिया है. ये तो आगे चलकर ही पता चलेगा कि, रुक्मिणी वसंत और सिद्धांत नाग एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं.

View this post on Instagram

A post shared by Siddhant Nag (@siddhant.nag)

कब रिलीज होगी Toxic?

वहीं, अगर बात करें रुक्मिणी वसंत के वर्कफ्रंट की तो वे जल्द ही डायरेक्टर गीतू मोहनदास की पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं. हाल ही में इस मूवी का टीजर जारी किया गया था, जो काफी चर्चा में बना हुआ है. यह पिक्चर 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.