Jana Nayagan की रिलीज पर क्यों मंडराए संकट के बादल? Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म के पोस्टपोन की ये है असली वजह

Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के करोड़ों फैंस 9 जनवरी 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इस दिन एक्टर के करियर की आखिरी फिल्म रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई है. आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है...

By: Sadhna Mishra  |  Published: January 7, 2026 8:55 PM IST

Jana Nayagan की रिलीज पर क्यों मंडराए संकट के बादल? Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म के पोस्टपोन की ये है असली वजह

Jana Nayagan Release Postponed: साउथ सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) के करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) का इंतजार उनके करोड़ों फैंस पागलों की तरह कर रहे थे, लेकिन अब उनके लिए एक निराश कर देने वाली खबर सामने आ रही है. विजय की मच अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट (Jana Nayagan Update) फिलहाल टलती नजर आ रही हैं. जिसकी वजह से एक्टर के फैंस को अभी 'जन नायकन' के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. दरअसल, बात ये है कि फिल्म को रिलीज होने में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं और अभी तक सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है, जिसकी वजह से ये मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है.

फैंस में दिखी नाराजगी

लाइव लॉ इंडिया के मुताबिक, कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कहा जा रहा है कि, फैसला शुक्रवार को आ सकता है, लेकिन दिक्कत की बात तो ये हैं कि फिल्म की रिलीज डेट शुक्रवार 9 जनवरी 2026 की है, तो ऐसे में साफ है कि इस दिन फैसला आ सकता है तो रिलीज की डेट आगे बढ़ाई जाएगी. जैसे ही विजय (Vijay Thalapathy) के फैंस तक ये खबर पहुंची वो काफी दुखी हो गए, क्योंक 'जन नायकन' (Jana Nayagan) विजय के करियर की आखिरी फिल्म है और ऐसे में हर कोई अपने सुपरस्टार को आखिरी बार पर्दे पर देखने के लिए बेताब था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट के पोस्टपोन होने से उनके बीच नाराजगी देखने को मिल रही है.

TRENDING NOW

एडवांस बुकिंग में गदर मचा रही है फिल्म

गौरतलब है कि, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी थी और 'सैकनिल्क' के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पहले दिन के लिए करीब 3 लाख टिकटें बिक चुकी हैं. बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने अब तक 7.89 करोड़ रुपए कमा लिए हैं, वहीं ब्लॉक सीटों को जोड़ दें तो यह आंकड़ा 10.58 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है. इससे भी ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि मुंबई जैसे शहर में भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज दिख रहा है. कई सिनेमाघरों में तो सुबह 4 बजे के शो रखे गए हैं. लेकिन अगर फिल्म पोस्टपोन होती है, तो इन एडवांस बुकिंग्स पर बुरा असर भी पड़ सकता है.

क्या होगी Jana Nayagan की रिलीज डेट?

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि, अगर फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देती है, तो इसकी नई तारीख क्या होगी. एच. विनोज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं. बता दें कि, अभी तक फिल्म की टीम या मेकर्स ने इस विवाद या पोस्टपोर्न होने पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.