Meet Thalapathy Vijay’s family: A closer look at his father, mother, siblings and children
Vijay Thalapathy Breaks Silence On Jana Nayagan Delay: तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा जगत में इस वक्त साउथ सुपरस्टार विजय थलापति (Vijay Thalapathy) का नाम छाया हुआ है. एक तरफ जहां एक्टर अपनी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) को लेकर चर्चा में हैं, तो वहीं वो पिछले कुछ समय से अपनी आखिरी अपकमिंग फिल्म 'जन नायगन' (Jana Nayagan) की रिलीज को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं. मालूम हो कि, ये मूवी सेंसर बोर्ड के साथ कानूनी पचड़े में फंसी हुई है. विजय की ये पिक्चर पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज (Jana Nayagan Release Date) होने वाली थी, लेकिन सेंसरशिप की वजह से अब इसकी रिलीज अनिश्चतिकाल के लिए टल गई है. हालांकि, इस बीच एक्टर ने पहली बार इस पर चुप्पी तोड़ी है.
दरअसल, बुधवार 4 मार्च 2026 को विजय थलापति (Vijay Thalapathy) तंजावुर में अपनी राजनीतिक रैली के दौरान आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी फिल्म की देरी पर पहली बार खुलकर बात की. रैली में समर्थकों की भीड़ को संबोधित करते हुए विजय ने कहा, 'मेरी बात ध्यान से सुनिए, अगली सरकार TVK की (Vijay Thalapathy Party) हो होगी. मछुआरे भाइयों, उम्मीद मत हारना, आपकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी होगी.'
इस दौरान विजय ने कहा, 'जब 'जन नायकन' (Jana Nayagan) की रिलीज को लेकर विवाद हुआ, तो कई लोगों ने मेरा साथ दिया. यहां तक कि मुख्यमंत्री ने भी समर्थन जताया, जिसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं, लेकिन सीएम जी, आप मुझे चुप कराने की कोशिश कर सकते हैं, पर हर घर में जो विजय बैठा है, उसे चुप नहीं करा पाएंगे. उन्होंने अपना अभियान शुरू कर दिया है.'
'जन नायगन' के ट्रेलर (Jana Nayagan Trailer) रिलीज के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन फिल्म रिलीज से ठीक पहले ही कानूनी विवाद में फंस गई. जिसके बाद से ही फैंस इसके सिनेमाघरों में आने की राह ताक रहे हैं. हालांकि, फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस के लिए अभी भी अच्छी की बजाय एक बुरी खबर है. कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर यॉर्क सिनेमा ने सोशल मडिया पर बताया कि, यह मूवी 30 अप्रैल, 2026 से पहले सिनेमाघरों में नहीं आएगी. उन्होंने उन लोगों को रिफंड लेने की सलाह दी है, जिन्होंने एडवांस बुकिंग कराई थी. हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी तक नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.
फिल्म 'जन नायगन' एक खास फिल्म है, जिसमें विजय थलापति के साथ पूजा हेगड़े, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नरेन जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे. बता दें कि, ये मूवी विजय थलापति के 33 साल लंबे फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म होगी. इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति में उतर जाएंगे. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.