Vijay Thalapathy With Trisha Krishnan Video: साउथ सुपरस्टार विजय थलापत (Vijay Thalapathy) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए हुए हैं. कथित तौर पर हाल ही में उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक की अर्जी डाली है, जिसे लेकर एक्टर एक बार फिर से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन अब विजय ने एक पब्लिक अपीयरेंस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस क्लिप में एक्टर तलाक (Vijay Thalapathy Divorce) की खबरों के बीच खुलेआम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) के साथ नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर कुछ लोग भड़क उठे हैं.
ट्विनिंग करते दिखे विजय-तृषा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय थलापति और तृषा कृष्णन (Vijay Thalapathy Viral Video) साथ में नजर आ रहे हैं. दरअसल, ये क्लिप हाल ही में आयोजित प्रोड्यूसर कलपथी एस. सुरेश के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन की है, जिसमें विजय और तृषा ने एक साथ ग्रैंड एंट्री ली. दोनों एक-दूसरे से ट्विनिंग करते नजर आए. जहां विजय ने गोल्डन शर्ट के साथ पारंपरिक वेष्टि (धोती) पहनी थी, वहीं तृषा ने भी रेड ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थईं. दोनों ने साथ में स्टेज पर पोज दिए और नव विवाहित जोड़े को जिंदगी की नई शुरुआत की बधाई दी और वहां से निकल गए.
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
हालांकि, विजय और तृषा का ये वीडियो ऐसे समय में आया है, जब उनका उनकी पत्नी के साथ तलाक का मामला चल रहा है. ऐसे में जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इंटरनेट पर यूजर्स दो गुट में बंट गए. जहां कुछ लोगों ने एक्टर की तारीफ की वहीं कुछ लोग विजय को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'एक साउथ इंडियन होने के नाते मुझे लगता है कि, ये सेलिब्रिटी पूजा बंद होनी चाहिए. इन दो मैच्योर लोगों को अपनी गलत हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए.'
#TVK chief and actor #Thalapathy #Vijay makes bold hard launch with #actress #Trisha Krishnan — the duo steps out together at producer Kalpathi S. Suresh’s son’s wedding reception in #Chennai amid raging #divorce rumours and alleged #affair speculation.
Also Read— Hari (@Waystar_Roy_Co) March 5, 2026
वहीं इस वीडियो पर दूसरे ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'सच में यह देखकर गुस्सा आता है. विजय सरेआम तृषा के साथ मुस्कुरा रहे हैं...इन्हें न कोई शर्म है और न ही अपनी इज्जत का ख्याल, लोग इनका बचाव कैसे कर सकते हैं?'
याचिका में किया एक्ट्रेस का जिक्र
आपको बता दें कि, विजय थलापति की पत्नी संगीता सोरनलिंगम द्वारा दाखिल की गई तलाक की याचिका में कुछ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. याचिका में लिखा है कि, 'प्रतिवादी यानी विजय लगातार विदेश यात्राएं कर रहे हैं और उस एक्ट्रेस के साथ पब्लिकली इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं. वह एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर इन मुलाकातों क तस्वीरें डालती रहती है.' मालूम हो कि, संगीता का दावा है कि, विजय के कथित अफेयर की वजह से उन्हें गहरा मानसिक तनाव झेलना पड़ा है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates