Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

KGF 2 स्टार यश के पास पहुंचा ब्रह्मास्त्र 2 का ऑफर? इस बॉलीवुड निर्माता ने भी लगाया दांव

KGF 2 star Yash gets Brahmastra 2 offer: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 की बंपर सक्सेस के बाद से ही एक्टर की अगली फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा एक्साइटमेंट है। खबर है कि सुपरस्टार को बॉलीवुड के बड़े निर्माताओं ने अपनी अगली फिल्मों के लिए अप्रोच करना शुरू कर दिया है।

By: Shivani Bansal  |  Published: October 28, 2022 12:39 PM IST

KGF 2 स्टार यश के पास पहुंचा ब्रह्मास्त्र 2 का ऑफर? इस बॉलीवुड निर्माता ने भी लगाया दांव

KGF 2 star Yash gets Brahmastra 2 offer: केजीएफ 2 (KGF 2) की बंपर सक्सेस के बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की अगली फिल्म पर हर किसी की नजर है। हालांकि अभी तक सुपरस्टार यश ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। बीच में काफी रिपोर्ट्स थीं कि सुपरस्टार यश साउथ फिल्म निर्देशक नार्दन की अगली फिल्म में नजर आ रहे हैं। हालांकि इसका भी अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स ये भी थीं कि फिलहाल इस फिल्म को होल्ड पर रख दिया गया है और सुपरस्टार यश अपनी अगली फिल्म के लिए काफी सतर्क हो गए हैं। केजीएफ 2 से मिली बड़ी लोकप्रियता से सुपरस्टार यश अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी सतर्क है। यही वजह है कि अभी तक फिल्म स्टार ने किसी भी फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है।

यश को मिला कर्ण और ब्रह्मास्त्र 2 का ऑफर

इधर, रिपोर्ट्स हैं कि कन्नड़ सुपरस्टार यश की पॉपुलेरिटी को देखते ही कई बॉलीवुड फिल्म निर्माता अपनी फिल्म को लेकर यश के पास पहुंचने लगे हैं। एंटरटेनमेंट न्यूज (Entertainment News) के मुताबिक निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 के लिए यश को अप्रोच किया है। सुनने में आया है कि फिल्म के दूसरे भाग में दिखाए जाने वाले किरदार देव के लिए किसी पावरफुल एक्टर की जरुरत है। ऐसे में 'रॉकी भाई' से बेहतर भला कौन हो सकता है। इसलिए मेकर्स ने यश को अप्रोच किया है। इतना ही नहीं, सुपरस्टार यश को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भी अपनी फिल्म कर्ण के लिए अप्रोच किया है। महाभारत की कहानी पर बनने वाली फिल्म के लिए निर्देशक ने लीड रोल के लिए यश को अप्रोच किया है।

यश ने नहीं लिया अभी तक फैसला

रिपोर्ट्स की मानें तो हालांकि इन बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर को लेकर भी यश सतर्क हैं। अभी तक एक्टर ने किसी भी फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है। वो चाहते हैं कि उनकी अगली फिल्म केजीएफ 2 के दर्शकों को निराश न करे। वो अपनी इस विरासत को और आगे तक ले जाने की प्लानिंग हैं। यही वजह है कि फिलहाल यश फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। सुनने में ये भी आया है कि यश अपनी जन्मदिन तक अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर देंगे। एक्टर जनवरी 2023 को अपना बर्थडे मना रहे हैं।


About the Author

Shivani Bansal