Met Gala 2026 में इन सेलेब्स ने फैशन के नाम पर ये क्या पहन लिया? देखें मेट गाला के 6 सबसे गजब लुक्स!

Met Gala 2026: मेट गाला 2026 में रेड कार्पेट पर सितारों ने ऐसे अतरंगी अवतार लिए कि दुनिया दंग रह गई. बिजली के तारों से लेकर खून से सनी ड्रेस पहन कर इन सेलेब्स ने हर किसी को हैरान कर दिया.

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: May 6, 2026 10:24 AM IST

फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट 'मेट गाला 2026' खत्म हो चुका है, लेकिन इसकी चर्चा अभी भी पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है. हर साल की तरह इस बार भी न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में फैशन का एक अलग ही लेवल देखने को मिला. 'फैशन इज आर्ट' के ड्रेस कोड को फॉलो करते हुए मशहूर सितारों ने ऐसे ड्रेस पहने कि उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल हो गया.

एम्मा चेम्बरलेन

एम्मा चेम्बरलेन हर साल अपने लुक्स की वजह से सुर्खिंयों में रहती हैं. इस साल रेड कार्पेट पर उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई प्राचीन पत्थर धीरे-धीरे एक इंसानी रूप ले रहा हो. उनके गाउन में कई रंग थे, जो रौशनी पड़ने पर कलर बदल रहे थे. उनके बिखरे हुए बाल और डार्क बोल्ड मेकअप ने उन्हें रहस्यमयी लुक दे रहा था.

हेडी क्लम

'क्विन ऑफ हैलोवीन' कही जाने वाली हेडी क्लम ने इस बार मेट गाला पर अलग पहचान बनाई. उन्हें पहली नजर में देख पाना और पहचानना आसान नहीं था. 'मदर मेरी' से प्रेरित होकर उन्होंने खुद को पूरी तरह सफेद और ग्रे टोन में ढाल लिया था. उनके शरीर की बनावट और कपड़ों का टेक्सचर ऐसा था मानो वो संगमरमर की मूर्ति हों. यह लुक इस साल के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले लुक्स में से एक रहा.

View this post on Instagram

A post shared by Heidi Klum (@heidiklum)

कैटी पेरी

पॉप स्टार कैटी पेरी ने इवेंट में एंट्री लेते ही सस्पेंस बढ़ा दिया. उन्होंने अपने चेहरे को पूरी तरह से एक क्रोम मास्क से ढक रखा था. इसके साथ उन्होंने एक सफेद गाउन पहना था. कैमरा फ्लैश पड़ते ही उनका मास्क चमक उठता था.

View this post on Instagram

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)

जेनेल मोनाए

जेनेल मोनाए का आउटफिट भी इस साल चर्चाओं में रहा है. उनके पूरे आउटफिट पर बिजली के अनगिनत तार और छोटी-छोटी एलईडी लाइटें लगी थीं, इसेक साथ फूलों और पत्तियों के डिजाइन भी थीं. यह ड्रेस इतनी भारी था कि जेनेल के लिए कुछ कदम चलना भी मुश्किल था.

जॉर्डन रोथ

जॉर्डन रोथ ने रेड कार्पेट पर एक ऐसा किया जो थोड़ा डरावना था. उन्होंने जो आउटफिट कैरी किया था, उसमें उनके कंधे के पीछे से एक मूर्ति थी. ऐसा लग रहा था जैसे कोई साया या रूह लगातार उनके साथ चल रही हो. यह फैशन लुक देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

View this post on Instagram

A post shared by Jordan Roth (@jordan_roth)

सेबीन गैटी

इस साल का सबसे विवादित और डरावना लुक सेबीन गैटी का रहा. उन्होंने डार्क थीम को अपनाते हुए एक ऐसा कपड़ा पहना था, जिसे देखकर लग रहा था जैसे उन्हें कई खून से सने हाथों ने पकड़ रखा हो. उनके गाउन पर लाल रंग के निशानों और उंगलियों के निशानों को इस तरह बनाया गया था कि वह बेहद डरावना लग रहा था.

View this post on Instagram

A post shared by Sabine Getty (@sabinegetty)

ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.