एक फोन कॉल ने विजय थलपति के घर में मचा दिया कोहराम, 1 घंटे तक पुलिस खंगालती रही चप्पा-चप्पा, क्या है माजरा?
Vijay Thalapathy: साउथ एक्टर विजय थलपति के घर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सुबह 5:20 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक्टर के घर में बम रखने की सूचना मिली. हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने 3 टीमें तैयार की और तुरंत विजय के घर जांच के लिए पहुंचीं.