बॉलीवुड के लिए ठंडा रहा साल 2024 का फर्स्ट हाफ, इन 2 फिल्मों ने बचाई लाज
Top Grossing Bollywood Movies in First Half of 2024: साल 2024 की शुरुआत बॉलीवुड के लिए हल्की रही है। साल 2024 के पहले तीन महीनों में फिल्म इंडस्ट्री कुल जमा सिर्फ 2 ही 100 करोड़ी फिल्म दे सकी। हैरानी की बात ये है कि फर्स्ट हाफ में इंडस्ट्री को एक भी 200 करोड़ी मूवी नहीं मिली।