ऑनस्क्रीन तमाचा खाने में एक्सपर्ट हैं ये किरदार, TRP की खातिर उड़वा चुके हैं इज्जत की धज्जियां
TV Characters Got Slapped On Screen: अनुपमा के पारितोष से लेकर 'गुम है किसी के प्यार में' की सई तक, टीवी के ऐसे कई किरदार हैं जिन्हें टीआरपी की खातिर बार-बार चांटा खाना पड़ता है। पारितोष की भूमिका निभाने वाले आशीष मेहरोत्रा ने तो यह तक कह दिया है कि उन्हें सबसे ज्यादा चांटा खाने के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।