Naagin 7 के लेटेस्ट एपिसोड में हुई भारी चूक, बिना एडिट हुए ही टेलीकास्ट हुआ VFX सीन, एकता कपूर ने दिया करारा जवाब

एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में एक बड़ी टेक्निकल लापरवाही सामने आई है. लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी का फाइट सीन बिना एडिट किए, ब्लू स्क्रीन के साथ ही टेलीकास्ट हो गया. इस भारी चूक पर अब एकता कपूर ने जवाब दिया है. 

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: May 5, 2026 2:40 PM IST

कता कपूर का सुपरहिट सुपरनैचुरल ड्रामा 'नागिन 7' एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार नागिन की कहानी के चर्चे नहीं हैं. शो में मेकर्स की एक बहुत बड़ी लापरवाही के चर्चे हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर 'नागिन 7' का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने शो की पूरी पोल खोलकर रख दी है. अक्सर हम टीवी पर एक्टर्स को हवा में उड़ते और जादुई दुनिया में लड़ते हुए देखते हैं, लेकिन इसके पीछे की मेहनत और तकनीक को एडिटिंग के जरिए छिपा दिया जाता है. मगर, 'नागिन 7' के लेटेस्ट एपिसोड में एडिटिंग टीम शायद सो गई थी.

आपको बता दें रविवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी (अहाना) का एक जबरदस्त फाइट सीन था. लेकिन जैसे ही कैमरा घूमा, दर्शकों को जादुई दुनिया की जगह स्टूडियो की ब्लू स्क्रीन दिखाई दे गई.

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

'नागिन 7' में गलती सिर्फ बैकग्राउंड तक ही नहीं थी. सीन में साफ-साफ दिख रहा था कि कैसे एक्ट्रेस को हवा में लटकाने के लिए तार का इस्तेमाल किया गया है. टेक्निकल सेटअप और शूटिंग का सामान स्क्रीन पर ऐसे दिख रहा था जैसे यह किसी फिल्म की मेकिंग का वीडियो हो. दर्शकों के लिए यह सीन किसी कॉमेडी से कम नहीं था. कुछ ही मिनटों में ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर मीम्स की बाढ़ आ गई और लोग पूछने लगे, "क्या एकता कपूर का बजट खत्म हो गया है?"

एकता कपूर का रिएक्शन

लगातार बढ़ती ट्रोलिंग को देखकर एकता कपूर ने भी चुप्पी तोड़ने का फैसला किया. उन्होंने बड़े ही मजाकिया और बेबाक अंदाज में अपनी गलती स्वीकार की. एक यूजर ने मीम शेयर किया था कि "नागिन की ब्लू स्क्रीन वाली गलती देखकर एकता मैम थाईलैंड की छुट्टी छोड़ सीधे ऑफिस भागीं." इस पर रिएक्ट करते हुए एकता ने लिखा "बिल्कुल!", उन्होंने इशारों-इशारों में मान लिया कि यह एक बड़ी चूक थी और वह इसे लेकर गंभीर हैं.

प्रियंका चाहर चौधरी ने कही ये बात

शो की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी से जब पैपराजी ने इस बारे में पूछा, तो उन्होंने बहुत ही सहजता से जवाब दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा, "हां, मैंने भी देखा और आपने भी. आखिर हम सब इंसान हैं और इंसानी गलती कभी भी हो सकती है. हमारी टीम इस पर काम कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी टेक्निकल मिस्टेक दोबारा न हो." ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.