Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

अभिनीत संग तलाक होते ही रातों रात घर से निकाली गई थीं Aditi Sharma, आधी रात सड़क पर...

Aditi Sharma Was Thrown Out Of The House after Divorce News: अदिति शर्मा का नाम चर्चा में है. अदिति ने अब खुलासा किया है कि कैसे तलाक की खबरों की वजह से वह रातों रात सड़क पर आ गई थीं.

By: Kavita  |  Published: March 13, 2025 12:37 PM IST

अभिनीत संग तलाक होते ही रातों रात घर से निकाली गई थीं Aditi Sharma, आधी रात सड़क पर...

Aditi Sharma Was Thrown Out Of The House after Divorce News: टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा रातों रात चर्चा में आ गई हैं. इस बार अदिति के हैडलाइन में आने की वजह कोई नया शो नहीं है बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ विवादों में फंस गई हैं. दावा है कि अदिति ने चार महीने पहले सीक्रेट अंदाज में अभिनीत कौशिक संग शादी की. दोनों ने नवंबर में शादी रचाई, लेकिन दोनों का रिश्ता महज चंद महीने में तलाक तक पहुंच गया. इतना ही नहीं, अभिनीत कौशिक ने अदिति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया कि अदिति और सामर्थ्य अच्छे दोस्त हैं. अब अदिति ने बताया कि तलाक की खबर फैलते ही वो सड़क पर आ गई है.

मुश्किल में फंसीं अदिति शर्मा

अदिति शर्मा (Aditi Sharma) ने इंडिया फोरम को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे तलाक की खबरों से वह रातों रात सड़क पर आ गईं. एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने हाल ही में घर बदला है. मुझे अचानक ही घर खाली करने के लिए बोल दिया गया था. वो तो भला हो कि मेरे पुराने घर के मालिक अच्छे हैं और उन्होंने मेरी स्थिति को समझा है. मैं घर का किराया समय पर दे रही थी और हर खर्च भी खुद उठा रही हूं, लेकिन फिर भी मुझे घर खाली करने के लिए कहा गया. मुझे सिर्फ दो दिनों का नोटिस मिला. मैंने उस समय रात 1.30-2.00 बजे से सुबह तक का सारा समय सड़क पर बिताया है. इस वक्त मेरे दोस्त शूटिंग में बिजी थे और कुछ दोस्त मुंबई से बाहर थे. तब मुझे सीरियसली समझ नहीं आ रहा था कि मैं कहां जाऊं . पिछली सोसायटी में काफी कुछ चल रहा है.

रातों रात सड़क पर आईं अदिति शर्मा

एक्ट्रेस ने बताया कि मैं अब एक नए घर में शिफ्ट हो गई हूं. मुझे घर खाली करने के लिए कह दिया गया था. मेरे साथ ये सब आधी रात को हुआ था. उन्होंने मुझे बताया था कि उन लोगों ने न्यूज पढ़ ली है और वे लोग काफी ज्यादा डरे हुए थे. अदिति शर्मा के मुताबिक, उन्होंने मकान मालिक को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन एक्ट्रेस की बातों वह समझ नहीं पाएं. एक्ट्रेस ने आखिर में ये भी कहा कि उनके और उनके परिवार के अलावा अभी कोई नहीं समझ सकता है कि वे लोग किस स्थिति से गुजर रहे हैं.