Mouni Roy के बाद अब टीवी के इस स्टार कपल के रिश्ते में आई दरार! शादी के 8 साल बाद लेने वाले हैं तलाक?

Popular TV Star: मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक के बाद अब टीवी के एक और पॉपुलर कपल के रिश्ते में दरार की खबरें आ रही हैं. इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अब दोनों के तलाक की अफवाहें शुरू हो गई हैं.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: July 4, 2026 2:02 PM IST

Prince Narula-Yuvika Chaudhary Divorce: ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध के पीछे कब कौन सा रिश्ता बिखर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. अभी फैंस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के अलग होने की खबर से संभल भी नहीं पाए थे कि, अब टीवी टाउन के एक और मशहूर स्टार कपल के रिश्ते में दरार आने और तलाक की खबरों की अफवाहें सुनने को मिल रही है. ये कपल कोई और नहीं बल्कि, प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) हैं, जो पूरे 8 साल तक दुनिया को कपल गोल्स देने के बाद, अब अपने रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग होने की कगार पर हैं और इस अफवाह को हवा खुद कपल ने दी है.

प्रिंस नरूला और युविक चौधरी लेने वाले हैं तलाक?

दरअसल, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी (Prince Narula-Yuvika Chaudhary Divorce) का रिश्ता उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब फैंस ने नोटिस किया कि, दोनों स्टार कपल्स का डिजिटल रिश्ता टूट गया है. बता दें कि, युविका और प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के अनफॉलो कर दिया है. जैसे ही इस बात पर नेटिजन्स की नजर गई वैसे ही दोनों के रिश्ते में दरार की सुगबुगाहट शुरू हो गई. फैंस दोनों के रिश्ते में अनबन की अफवाहों को सुनकर परेशान हो रहे हैं. हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब कपल के तलाक की खबरें आ रही हैं. इससे पहले भी युविका की प्रेग्नेंसी के दौरान दोनों के अलग रहने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उस समय युविका अपनी मां के घर रह रही थीं.

कब और कहां हुई थी युविका और प्रिंस की पहली मुलाकात?

आपको बता दें कि, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात साल 2015 में सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' (Bigg Boss 9) में हुई थी. शो के अंदर के दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 12 अक्टूबर 2018 को प्रिंस और युविका ने शादी कर ली. शादी के कुछ साल के बाद कपल ने IVF के जरिए साल 2024 में अपनी बेटी इकलीन का वेलकम किया. हालांकि, अब दोनों के रिश्ते में आ रही दरार की खबरों ने फैंस को काफी निराश कर दिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…