जब से 'बिग बॉस सीजन 13' का एनाउंसमेंट किया गया है तब से आए दिन इस शो से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती ही रहती है। बीच में खबरें आई थीं कि इस शो में सलमान खान के साथ फीमेल एंकर भी नजर आएगी। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फीमेल एंकर कटरीना कैफ हो सकती है। इसके अलावा घर के सदस्तों के तौर पर कई टीवी और बॉलीवुड के कलाकारों के नाम सामने आए हैं। इस लिस्ट में अंकिता लोखंडे, रश्मि देसाई, मेघना मलिक, करण वोहरा, देबोलीना भट्टाचार्य और करण पटेल के नाम शामिल है। इसी बीच एक और टीवी हसीना के पास 'बिग बॉस के 13वें सीजन' के मेकर्स ने अप्रोच किया है।
हम बात कर रहे हैं 'रूप- मर्द का एक नया स्वरूप' में नजर आ चुकी डोनल बिष्ट की, जिनको शो का सदस्य बनने का ऑफर मिला है। पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो डोनल कुछ दिन पहले शो की प्रोडक्शन टीम से मिलने आई थीं। उनकी मेकर्स के साथ लंबी बातचीत हुई है। ऐसे में हो सकता है कि डोनल 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बन जाए।
(इसे भी पढ़े- बिग बॉस 13: वाहबिज दोराबजी और रश्मि देसाई के पास गया सलमान खान के शो का ऑफर, धमाल मचा सकती हैं ये 2 हसीनाएं)
अपनी पिछली रिपोर्ट में हमने बताया था कि, डोनल से पहले शशांक व्यास को भी 'बिग बॉस 13' के लिए अप्रोच किया जा चुका है। आपको बता दें कि, इन दोनों कलाकारों ने रूप मर्द का एक नया स्वरूप में एक साथ काम किया था। उस दौरान इन दोनों के झगड़ों के किस्से काफी आम थे।
(इसे भी पढ़े- बिग बॉस 13: राखी सावंत को मिला घर में जाने का ऑफर, इस शख्स के साथ मिलकर जलएंगी कंटेस्टेंट्स का खून)
माना जाता है कि, डोनल और शशांक के रिश्ते इतने खराब थे कि ये दोनों एक दूसरे से बातचीत भी नहीं करते थे। आए दिन इनके बीच मनमुटाव की खबरें सामने आती रहती थीं। ऐसे में अगर ये दोनों कलाकार एक साथ 'बिग बॉस सीजन 13' के घर में आ गए तो इन दोनों के बीच तो झगड़ा होना तय है। हो सकता है कि दर्शकों को इस बार सीजन में इन दोनों के जरिए विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की झलक देखने को मिल जाए। अब ये दोनों कलाकार इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं यह तो आने वाला समय ही बता सकता है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...