Is Aishwarya Sharma Pregnant: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट इन दिनों अपने रिश्ते की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. दोनों टीवी के स्टार कपल हैं, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या और नील के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दोनों के तलाक की खबरें आए दिन आती रहती हैं और ऐश्वर्या भी लगातार ट्रोलिंग पर जवाब देती रहती हैं, लेकिन इस बीच अब दोनों के रिश्ते से जुड़ा एक ऐसा अपडेट आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दावा है कि ऐश्वर्या शर्मा प्रेग्नेंट हैं. जी हां... ऐश्वर्या शर्मा मां बनने वाली हैं और इस बात का हिंट एक्ट्रेस के लेटेस्ट वीडियो से मिला है. वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप फैंस को दिखा है.
क्या मां बनने वाली हैं ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना बोल्ड अंदाज दिखाया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस का गजब का एटीट्यूड देखने के लिए मिल रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की डीप नैक कट वाला ड्रेस पहनी है जो बैकलेस है. इस ड्रेस के साथ ऐश्वर्या ने डस्की मेकअप किया है और बालों का बन बनाया है. एक्ट्रेस ने अपना लुक हाथों में गोल्डन बैंगल्स से पूरा किया है. इस लुक में ऐश्वर्या गजब के पोज दे रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस की हर एक अदा नजर आ रही हैं. इन अदाओं से फैंस अपनी निगाहें हटा नहीं पा रही हैं और तभी कैमरे में कुछ ऐसा दिख जाता है जिसे देख फैंस हैरान रह जाते हैं. वीडिय में ऐश्वर्या की परछाई भी कैद हो जाती हैं, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिख जाता है. इस वीडियो दीवार पर ऐश्वर्या की परछाई दिखती हैं जिसमें उनका बेबी बंप दिखता है. इस वीडियो को देखने के बाद ही फैंस का मानना है कि ऐश्वर्या मां बनने वाली हैं.
देखें वीडियो
View this post on Instagram
ऐश्वर्या शर्मा के वीडियो पर फैंस ने किया कमेंट
ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'मुझे मत पढ़ों... तुम इस स्लेबस को हैंडल नहीं कर पाओगे.' ऐश्वर्या शर्मा के इस वीडियो पर फैंस भर भरकर कमेंट कर रहे हैं. कई फैंस ने एक्ट्रेस से पूछा है कि क्या वह मां बनने वाली हैं. हालांकि, एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है और इसी वजह से एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी भी अब तक कंफर्म नहीं हुई है.
Subscribe Now
Enroll for our free updates