Aishwarya Sharma Shared Post Amid Divorce Rumors With Neil Bhatt: ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट टीवी के पावर कपल माने जाते हैं. नील और ऐश्वर्या सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आए थे और फिर दोनों को बिग बॉस में भी देखने के लिए मिला. बीते काफी समय से नील और ऐश्वर्या तलाक की खबरों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. दावा है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. दावा है कि शादी के चार साल बाद दोनों तलाक लेने वाले हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि दोनों ने अपना तलाक फाइल कर दिया है. इन सब खबरों के बीच, ऐश्वर्या शर्मा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है.
ऐश्वर्या शर्मा का फूटा गुस्सा
ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए ट्रोलर्स को फटकार लगाई है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'लोग मेरी जिंदगी पर अपनी राय बना रहे हैं. क्या मैंने किया है, कौन हूं मैं? इन सबको जाने बगैर. कुछ लोग ये भी कर रहे हैं कि 'कर्मा है ये सब.' लेकिन इन सब पर भरोसा करने से पहले एक बार उन लोगों से पूछो जिन्होंने मेरे साथ असल में काम किया है. मेरे को-स्टार्स से पूछो, मेरे प्रोड्यूसर्स से पूछो. मेरे सेट पर मौजूद किसी भी इंसान से पूछ लो मैं कितनी परेशान रही हूं. अपमान हुआ है. एक बार भी नहीं. एक ही चीज मैंने सेट पर की थी, वो थी प्रोफेशनलिज्म बनाए रखना.'
ट्रोल करने वालों पर भड़कीं ऐश्वर्या शर्मा
ऐश्वर्या शर्मा ने आगे बताया कि जब से मेरी सगाई हुई है तब से ही मैं लगातार बिना बात के ट्रोल हो रही हूं और ये चीज मैंने स्माइल के साथ झेली है. किसी ने भी उस बारे में बात नहीं की. ये चीज किसी को नहीं दिख रही है. इसके अलावा अनजान लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं. मुझे यूट्यूब पर लिंक भेज रहे हैं, जिस पर मेरे नाम से गलत गलत स्टोरीज बनाई जा रीह है. ऐसा लग रहा है जैसे मैंने किसी को परेशान किया हो किसी को थप्पड़ मारा हो या फिर किसी के साथ गलत बर्ताव किया हो और ऐसा कुछ भी नहीं है.
झूठ फैलाने वालों पर निकाली भड़ास
ऐश्वर्या शर्मा ने आखिर में कहा कि वह हमेशा शांत रही हैं और इसका ये मतलब नहीं है कि कोई भी गलत हुआ है. मैंने कभी किसी को जिंदगी में परेशान नहीं किया है और लोग झूठ फैला रहे हैं. उन्हें अपने कर्मों का ख्याल रखना चाहिए. किसी को गलत कहने से पहले एक बार जरूर सोच लीजिए. कुछ लोग शांत रहते हैं और मैं वैसी ही हूं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप लोग कुछ भी कहते रहेंगे.
Subscribe Now
Enroll for our free updates