अक्षय कुमार ने किया हाई हील्स में डांस
Akshay Kumar Viral Video: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoth Bangla) और रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' (Wheel Of Fortune) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हालांकि, वो सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि, अपने प्रैंक, कॉमेडी, चुलबुले और अतरंगी अंदाज के लिए भी जानें जाते हैं. अक्षय को कई बार कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) में मस्ती करते हुए देखा गया है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में ऐसा कुछ किया जिसे देखकर शो में मौजूद कोरियोग्राफर फराह खान भी दंग रग गईं.
गौरतलब है कि, अक्षय कुमार (Akshay Kumar Viral Video) इन दिनों फेमस गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं. हालांकि, ये शो अब अपने फिनाले में पहुंच चुका है. 27 जनवरी 2026 को शुरू हुए इस शो का 27 अप्रैल 2026 को आखिरी एपिसोड देखने को मिलेगा. जिसका एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है. इसमे जैकलीन फर्नांडिज, भूमि पेडनेकर और फराह खान साथ में नजर आए आ रहे हैं. शो में मस्ती-मजाक का दौर चल रहा था होस्ट अक्षय कुमार अपने कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेल रहे थे. इसी दौरान जैकलीन ने अक्षय से उनकी पुरानी शरारतों का बदला लेने के लिए एक बेहद अनोखा तरीका निकाला. दरअसल, एक्ट्रेस ने खिलाड़ी कुमार को चैलेंज दिया कि, उन्होंने हाई हील्स पहनकर एक मिनट तक स्टेज पर डांस करना होगा.
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैकलीन के इस चैलेंज को सुनकर अक्षय कुमार पहले तो थोड़ा घबराते हैं और पूछते हैं कि, अगर पैर मुड़ गया तो क्या होगा, लेकिन धीरे-धीरे माहौल ऐसा बन जाता है कि, उन्हें चुनौती स्वीकार करनी ही पड़ती है. जिसके बाद वो लाल रंग की करीब 6 इंच की हाई हील्स पहनते हैं और फिर स्टेज पर अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' के फेमस गाने 'लाल परी' पर डांस करना शुरू करते हैं. वीडियो में एक्टर को बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ हाई हील्स में डांस करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने घूमकर स्टेप्स किए, बैलेंस बनाया और पूरे जोश के साथ हील्स पहनकर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर फराह खान भी दंग रग गईं.
हालांकि, अक्षय कुमार की परीक्षा यहीं खत्म नहीं हुई इस दौरान फराह खान ने उनसे कुछ मुश्किल फुटवर्क भी करवाए, जिन्हें एक्टर ने आसानी से कर दिखाया. डांस खत्म होने के बाद फराह खान ने झुककर उनका सम्मान किया और तालियां बजाई. वहीं इस दौरान अक्षय ने मजाक में कहा, 'अब उन्हें समझ आया कि महिलाएं हील्स पहनकर कैसे चलती हैं.' उनका ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है , जिस पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा, '2026 में अक्षय कुमार को हील्स पहनकर डांस करते देखना उनकी कल्पना से बाहर था.' कुछ ने अक्षय की तारीफ करते हुए कहा, 'अक्षय हमेशा नए एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरते और यही बात उन्हें खास बनाती है.'
Akshay dancing with heels wasn't in my 2026 bingo card ?
by
u/shawerma114 in
BollyBlindsNGossip
आपको बता दें कि, अक्षय कुमार अपने फिल्म के सेट पर अपने को-स्टार्स के साथ काफी मस्ती-मजाक और प्रैंक करते हैं. कई बार उनके प्रैंक से एक्ट्रेसेस डर भी जाती हैं. उनके प्रैंक का शिकार होने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में जैकलीन फर्नांडिस का भी नाम शामिल था और उसी का हिसाब बराबर करने के लिए एक्ट्रेस ने अक्षय को उन्हीं के शो में ये मुश्किल टास्क दिया था, जिसे एक्टर ने बड़ी आसानी से कर दिखाया. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…