Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

KBC में छत्रपति शिवाजी के सवाल पर हुए विवाद के बाद Amitabh Bachchan ने मांगी माफी, ट्वीट कर कही ये बात

'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) उर्फ केबीसी (KBC) में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) का उल्लेख शिवाजी (Shivaji) करने पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मांगी माफी।

By: Ujwala Dharpawar  |  Published: November 9, 2019 10:33 AM IST

KBC में छत्रपति शिवाजी के सवाल पर हुए विवाद के बाद Amitabh Bachchan ने मांगी माफी, ट्वीट कर कही ये बात

'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) उर्फ केबीसी (KBC) दर्शकों का पसंदीदा शो में से एक है। लेकिन हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में ऐसा कुछ हुआ कि केबीसी (KBC) को #Boycott_KBC_SonyTv ट्रेंड होने लगा। जी हां, शो के दौरान पूछे गए सवालों में छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) को शिवाजी नाम से संबोधित किया गया। जिस कारण इसको लेकर नया विवाद खड़ा हो गया था। शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया- ‘17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा का आपने अपमान किया है।‘ आपने एक मराठा योद्धा का अपमान किया है।‘ इसके बाद सोशल मीडिया पर माफी मांगे को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ की लोग इस शो को बंद तक करने की मांग करने लगे। इसके बाद केबीसी के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज पोस्ट करते हुए मांगी इसके बाद एक वीडियो भी जारी किया गया।

HBD Amitabh Bachchan: खान सुपरस्टार्स और न्यू एज हीरोज पर भारी हैं अमिताभ बच्चन, शाहरुख ही नहीं बड़े-बड़े स्टार्स तक मांगते हैं काम

इसके बाद अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी अपने ट्विटर हैंडल से माफी मांगते हुए लिखा- ‘शो के दौरान हमारा अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। अगर इससे किसी भावनाओं को ठेस लगी हो तो हम इसको लेकर आपसे माफी मांगते है। ‘अमिताभ बच्चन की इस माफी के बाद दर्शक इस ट्वीट पर खूब रिएक्ट रहे हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) का का उल्लेख शिवाजी (Shivaji) के तौर पर किया गया था। जबकि बाकी तीन विकल्प में प्रताप, राणा सांगा और महाराजा रंजीत सिंह ऐसा हुआ था। इसके बाद से ही ये विवाद शुरू हो गया।

'गुलाबो सिताबो' से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक रिलीज, फिल्म में ऐसा होगा उनका किरदार

बता दें, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त है। वो एक के बाद एक कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘चेहरे' के पोस्टर जारी हुआ है। इस फिल्म में वो इमरान हाशमी और कृति खरबंदा दिखाई देंगे।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...