Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

हे भगवान.... ‘कौन बनेगा करोड़पति 9’ की वजह से हुईं अमिताभ बच्चन को यह गंभीर बीमारियां !!

टीवी की दुनिया के सबसे पसंदीदा शोज़ में जगह रखता है अमिताभ बच्चन का 'केबीसी 9'

By: Rahul Sharma  |  Published: October 23, 2017 1:20 PM IST

हे भगवान.... ‘कौन बनेगा करोड़पति 9’ की वजह से हुईं अमिताभ बच्चन को यह गंभीर बीमारियां !!

इस बात में कोई शक नहीं है कि कौन बनेगा करोड़पति 9 समाज के हर तबके में अपनी एक खास जगह बनाने में सफल रहा है। जो लोग टीवी को बाय-बाय कह चुके थे वो भी कौन बनेगा करोड़पति 9 के समय अपने टीवी बॉक्स के आगे आकर बैठ जाते हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि अमिताभ बच्चन का यह क्विज शो टीवी पर आने वाले कई डेली सोप्स से ज्यादा बेहतर हैं तो शायद गलत नहीं होगा। अमिताभ बच्चन को हर रात 9 बजे प्रतियोगियों के साथ हॉट सीट पर देखना किसी सुखद अनुभव से कम नहीं होता है। हालांकि हमें यह सुखद अनुभव देने के चक्कर में हमारे प्यारे बिग बी को गले से संबन्धित गंभीर बीमारियां हो गई है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने एक ब्लॉग में दी है। [इसे भी पढ़ें- सोशल मीडिया से जुड़े पोस्ट खुद करता हूं : अमिताभ बच्चन]

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बताया है कि, ‘यह उन सभी के लिए एक निराशा की खबर है जो कौन बनेगा करोड़पति 9 के साथ जुड़े हुए हैं। आज हम लोग कौन बनेगा करोड़पति 9 के लिए आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। पिछले कुछ समय से जो बातें हो रही हैं कि कौन बनेगा करोड़पति की वजह से मेरे वोकल कॉर्ड्स में परेशानी हो रही है, वो अब थ्रोट पेन का रुप ले चुकी है। मैं इस समय एंटीबायोटिक और पेन किलर्स पर हूं ताकि केबीसी 9 का फिनाले शूट कर सकूं।’

अपने दूसरे पोस्ट में बिग बी ने उन सभी का धन्यवाद कहा है जिन्होंने केबीसी के 9वें सीजन को सफल बनाया है। बिग बी ने लिखा है कि ‘केबीसी 9 इतना सफल नहीं बन पाता अगर 450 लोगों की टीम ने अपनी पूरी जी-जान इस शो में नहीं लगाई होती। इन 450 लोगों ने बिना वक्त देखे लगातार काम किया है। जिसके बाद केबीसी 9 इस मुकाम पर पहुंचा है। उन सभी के लिए मैं धन्यवाद कहना चाहूंगा।’