टीवी इंडस्ट्री का क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। शो अपने 12वें सीजन में है और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इसके होस्ट हैं। इस शो से जुड़ी एक खबर आई है। खबर को सुनकर केबीसी के दर्शक निराश हो सकते हैं। दरअसल अब केबीसी में अमिताभ बच्चन नहीं दिखेंगे। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए 'कौन बनेगा करोड़पति' शो से रिटायर होने की बात कही है।
अमिताभ ने बताया कि उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति-12' के आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। ब्लॉग में बिग बी ने रिटायरमेंट का जिक्र करते हुए लिखा है, 'मैं अब थक गया हूं और रिटायर हो रहा हूं। मैं आप सबसे माफी मांगता हूं। कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग का आखिरी दिन काफी लंबा रहा है। शायद कल और बेहतर कर पाऊंगा लेकिन इतना याद रखिए कि काम तो काम होता है और इसे पूरी शिद्दत से किया जाना चाहिए।'
अमिताभ का ब्लॉग
अमिताभ ने आगे लिखा, 'केबीसी का क्रू और टीम काफी केयरिंग और हार्ड वर्किंग है। आखिरी दिन पूरी टीम सेट के आसपास इकठ्ठी हो गई और साथ बिताए उन बीते कुछ महीनों को फिर से याद किया। सेट पर प्यार, स्नेह, गिफ्ट का आदान-प्रदान किया गया। पूरी टीम की ओर से यह काफी अच्छा जेश्चर था। आंसू बहने लगे लेकिन कल फिर से नया दिन होगा।'
T 3776 -
किसी भी इंसान को ज़्यादा सुधारना चाहोगे तो वो आपका दुश्मन बन जाएगा ..!! ????? pic.twitter.com/GaiOJHeUO7
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 7, 2021
बीते साल कोरोना के कारण शो की शूटिंग रोक दी गई थी। अमिताभ, अभिषेक और फैमिली के कुछ सदस्यों को कोरोना हो गया था। इसके बाद अमिताभ ने कोरोना से जंग जीती तो शो की फिर से शूटिंग शुरू हुई। फिलहाल अमिताभ कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इनमें अजय देवगन की 'मेडे', 'झुंड' और रिया चक्रवर्ती की फिल्म 'चेहरे' शामिल है।
Subscribe Now
Enroll for our free updates