Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

दिवाली पार्टी में Ankit Gupta से टकराईं Priyanka Chahar Choudhary, सबके सामने एक्स बॉयफ्रेंड को किया...

Priyanka Chahar Choudhary And Ankit Gupta: अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी, रवि दुबे की दिवाली पार्टी में दिखे. हालांकि, दोनों ने एक दूसरे को नजरअंदाज ही किया.

By: Kavita  |  Published: October 20, 2025 2:31 PM IST

दिवाली पार्टी में Ankit Gupta से टकराईं Priyanka Chahar Choudhary, सबके सामने एक्स बॉयफ्रेंड को किया...

Priyanka Chahar Choudhary And Ankit Gupta: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं. प्रियंका का नाम एकता कपूर के शो नागिन 7 से जुड़ रहा है. इसके अलावा, प्रियंका अंकित गुप्ता की वजह से भी चर्चा बटोर चुकी हैं. दावा है कि प्रियंका और अंकिता का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन बीती रात दोनों का आमना सामना हुआ. इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित ने एक दूसरे को इग्नोर कर दिया. इस मौके का वीडियो अब फैंस के बीच जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और हर कोई इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. आइए आपको वो वीडियो दिखाते हैं.

पार्टी में टकराए प्रियंका चाहर चौधरी-अंकित गुप्ता

बीती रात टीवी के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया. सरगुन और रवि दोनों ही प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के काफी करीबी हैं और इसी वजह से इन दोनों को इस पार्टी में इनवाइट किया गया, लेकिन हमेशा की तरह दोनों अलग अलग इस पार्टी में आए. प्रियंका और अंकित इस पार्टी में बेशक अलग अलग आए, लेकिन दोनों पार्टी के अंदर के अंदर एक दूसरे के सामने जरूर आए होंगे. अंकित गुप्ता इस पार्टी में अपने दोस्त अभिषेक कुमार के साथ एंट्री लेते दिखे. इस दौरान एक्टर ने पैपराजी को जमकर पोज दिए. वहीं, प्रियंका अकेले पार्टी में पहुंचीं. इस मौके पर एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में बला की खूबसूरत लगीं. प्रियंका के लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया. बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.

देखें वीडियो

बिग बॉस में मचा चुके हैं धमाल

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता सबसे पहले उड़ारिया में एक साथ नजर आए थे, जिसके बाद ही दोनों को बिग बॉस में देखा गया था. इस शो में प्रियंका और अंकित की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था, लेकिन दोनों ने कभी अपना रिश्ता नहीं स्वीकारा. दोनों की तरफ से रिश्ते को हमेशा दोस्ती का नाम दिया गया. बिग बॉस के बाद भी प्रियंका अंकित साथ दोस्त की तरह ही नजर आए, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों रिलेशनशिप में थे और अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है.