इस बार के 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन में महिलाओं का करोड़पति बनना लगातार जारी है। पहले नाज़िया नसीम सीजन की पहली करोड़पति बनीं, फिर आईपीएस मोहित शर्मा ने 1 करोड़ रुपये जीते। अब 'केबीसी' को सीजन का तीसरा करोड़पति कंटेस्टेंट मिल गया है। बस्तर (छत्तीसगढ़) से आने वालीं अनूपा दास ने शो में अच्छा खेल दिखाते हुए 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। बुधवार को टेलीकास्ट हुए इस एपिसोड में अनूपा ने अपने ज्ञान से सबको प्रभावित किया।
She came, she answered, she won! ANUPA becomes one among three wise, knowledgable and empowered women who became Crorepatis in season 12. Watch her on #KBC12 NOW only on Sony TV. @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/eePH8bv2er
— sonytv (@SonyTV) November 25, 2020
सवाल: 18 नवंबर 1962 को लद्दाख के रेजांग ला में उनकी बहादुरी के लिए किन्हें परमवीर चक्र सम्मानित किया गया था?
A. मेजर धन सिंह थापा B. लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर तारापोर C. सुबेदार जोगिन्दर सिंह D. मेजर शैतान सिंह
ANUPA DAS strived her way to reach the hotseat and answered every question with a confident smile. Watch her become the third crorepati, tonight at 9PM on #KBC12, only on Sony TV. @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/n0JeIMHuU6
— sonytv (@SonyTV) November 25, 2020
इस सवाल का सही जवाब मेजर शैतान सिंह देकर अनुपा दास करोड़पति बन गईं। हालांकि 7 करोड़ रुपये के सवाल पर वे अटक गईं और सीजन की बाकी 2 करोड़पतियों की तरह ही शो से क्विट कर गईं। 7 करोड़ रुपये के लिए उनसे ये सवाल पूछा गया था...
सवाल: रियाज पूनावाला और शौकत दुकानवाला ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किस टीम का प्रतिनिधित्व किया है?
A. केन्या, B. संयुक्त अरब अमीरात, C. कनाडा, D. ईरान
इस सवाल का सही जवाब है- B. संयुक्त अरब अमीरात
ANUPA DAS becomes the third crorepati of #KBC12! Will she answer #Sawaal7CroreKa and take the jackpot home? Find out on #KBC12 tonight at 9PM only on Sony TV. @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/fXTwhDBwMu
— sonytv (@SonyTV) November 25, 2020
इस जवाब के लिए अनूपा श्योर नहीं थीं और उन्होंने समझदारी दिखाते हुए गेम क्विट कर दिया। अनूपा की मां को कैंसर है और पैसों की कमी के चलते अनूपा को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब 1 करोड़ जीतने के बाद वे आसानी से मां का इलाज करवा पाएंगी।
Today, ANUPA answered question after question with great confidence. As she quits the game, we congratulate her for becoming the third Crorepati and wish that the winning amount can help her Mom gain the best treatment and speedy recovery. @SrBachchan @SPNStudioNEXT
— sonytv (@SonyTV) November 25, 2020