Sukirti Kandpal On Rupali Ganguly And Gaurav Khanna: टीवी सीरियल अनुपमा में पांच साल का लीप आया तो शो की कास्ट भी काफी हद तक बदल गई है। सीरियल में पुराने कलाकारों के साथ नए-नए चेहरे भी नजर आ रहे हैं, जिस वजह से कहानी और ज्यादा मजेदार हो गई है। इस शो में रुपाली गांगुली को टक्कर देने के लिए सुकीर्ति कांडपाल की एंट्री हुई है, जो शो में श्रुति का रोल निभा रही हैं। श्रुति अनुज की मंगेतर हैं। यानी वह सीरियल में अनुपमा की सौतन का रोल प्ले कर रही हैं। हाल ही में सुकीर्ति कांडपाल ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना संग काम करने के एक्सपीरियंस को अमेजिंग बताया है।
सुकीर्ति कांडपाल ने बताया काम करने का एक्सपीरियंस
सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में शामिल होने के बाद सुकीर्ति कांडपाल (Sukirti Kandpal) ने बॉलीवुड लाइफ से खास बातचीत की। इस दौरान एक्ट्रेस ने अनुपमा में काम करने का अपना एक्सपीरियंस खुलकर बताया। साथ ही सुकीर्ति ने रुपाली गांगुली के बारे में अपने दिल की बात की। एक्ट्रेस ने अनुपमा में काम करने के अनुभव को शानदार बताया। सुकीर्ति ने कहा, 'रुपाली मैम शो की मुख्य शख्स हैं। वह शो का नाम है और संपूर्ण और एकमात्र है। निश्चित रूप से उनके साथ काम करना बहुत दिलचस्प था। मेरी उनसे छोटी सी बातचीत हुई लेकिन मैं अभी शो में शामिल हुई हूं, लीप हुआ है और इसलिए हर कोई बस इधर-उधर भाग रहा है। कुल मिलाकर, वह सच में अच्छी हैं।' वहीं ट्रोलिंग का जिक्र करते हुए सुकीर्ति ने कहा कि वह अभी एक एक्टर के तौर पर अपने काम को एन्जॉय कर रही हैं। मैं अपने काम को ऊपर ले जाने की कोशिश में हूं।
View this post on Instagram
गौरव खन्ना के लिए कही ये बात
सुकीर्ति कांडपाल के ज्यादातर सीन्स गौरव खन्ना के साथ होते हैं और एक्टर के बारे में बात करते हुए सुकीर्ति ने बताया उन्हें गौरव के साथ काम करना अच्छा लगा। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे लिए अब तक एक सुखद अनुभव रहा है। मैं अभी शो में एंटर हुई हूं इसलिए मैं सिर्फ काम पर सबसे अधिक ध्यान देने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि यहां मेरा काम यही है। हां, इन दोनों के साथ यह एक अच्छा अनुभव रहा है।' आखिर में सुकीर्ति ने शो के निर्माता राजन शाही को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'प्रोडक्शन हाउस मेरे लिए बहुत अच्छा रहा है। मुझे लगता है कि मुझे हमेशा अच्छे लोगों के साथ, अच्छे शो में काम करने का सौभाग्य मिला है। मैं दिल मिल गए, प्यार की ये एक कहानी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो का हिस्सा रही हूं। मैंने जो भी शो किए हैं, उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है। मैं इस शो के साथ जुड़कर खुश हूं। मैं बस अपने काम को एन्जॉय कर रही हूं।'
Subscribe Now
Enroll for our free updates