रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल अनुपमा (Anupama) में जल्द ही दिवाली का जश्न शुरू होने वाला है. अनुपमा ने दिवाली के मौके पर अपने घर लौटने का फैसला कर लिया है. वहीं असल जिंदगी में भी रुपाली गांगुली ने दिवाली को खास बनाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने दिया है. असल जिंदगी में भी रुपाली गांगुली ने धूमधाम से दिवाली मनाई है. बीते दिन ही रुपाली गांगुली गोवर्धन पूजा करने के लिए अपने घर से बाहर निकली थीं. कुछ देर पहले ही रुपाली गांगुली ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर करके फैंस को गोवर्धन पूजा की बधाई दी है. तस्वीरों में रुपाली गांगुली ग्रीन कलर की खूबसूरत साड़ी नें नजर आईं. साड़ी के साथ रुपाली गांगुली ने गले में सफेद रंग का चोकर कैरी किया है. रुपाली गांगुली का ये लुक उन पर बहुत जंच रहा है. इस दौरान रुपाली गांगुली गोवर्धन पूजा करती नजर आईं.
रुपाली गांगुली ने लिखी ये बात
अपनी ये शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए रुपाली गांगुली ने लिखा, आप सभी को मेरी तरफ से गोवर्धन और अन्नकुट की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं... रुपाली गांगुली की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. लोग रुपाली गांगुली की खूब तारीफ कर रहे हैं. गौरतलब है कि इस समय रुपाली गांगुली सीरियल अनुपमा की दिन रात शूटिंग कर रही हैं. बावजूद इसके रुपाली गांगुली अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लेती हैं.
TRENDING NOW
रुपाली गांगुली के शो अनुपमा में आएगा अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट
बीते 5 सालों से रुपाली गांगुली ऐसे ही अपने घर की जिम्मेदारी निभा रही हैं. रुपाली गांगुली को अच्छे से पता है कि स्टारडम के साथ साथ घर का काम कैसे करना है. रुपाली गांगुली की ये तस्वीरें इस बात का सबूत हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates