Dil Ki Baatein: Rupali Ganguly ने पहली बार तोड़ी अपने चैट शो को लेकर चुप्पी, फैंस के सामने खोला ये राज

Rupali Ganguly talks about Dil Ki Baatein: हाल ही में टीवी की अनुपमा रुपाली गांगुली ने अपने नए चैट शो दिल की बातें को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि इस शो का हिस्सा बनकर उनको कैसा लग रहा है.

By: Shivani Duksh  |  Published: May 30, 2025 2:41 PM IST

Dil Ki Baatein: Rupali Ganguly ने पहली बार तोड़ी अपने चैट शो को लेकर चुप्पी, फैंस के सामने खोला ये राज

सीरियल अनुपमा जल्द ही एक नया इतिहास रचने वाला है. सीरियल अनुपमा में अनुपमा मुंबई जाकर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने वाली है. हाल ही में खबर आई थी कि सीरियल अनुपमा के अलावा रुपाली गांगुली एक और शो में काम करने वाली हैं. स्टार प्लस ने हाल ही में अपने नए चैट शो 'दिल की बातें' का प्रोमो शेयर किया था. इस चैट शो में रुपाली गांगुली बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आई थीं. फैंस को रुपाली गांगुली का ये अंदाज काफी पसंद आया था. इसी बीच रुपाली गांगुली ने अपने इस शो को लेकर चुप्पी तोड़ दी है. रुपाली गांगुली ने बताया है कि वो बच्चों के साथ काम करके कितनी खुश हैं.

रुपाली गांगुली ने कही दिल की बात

रुपाली गांगुली ने कहा, 'इस चैट शो में काम करना मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि इसके जरिए मुझे बच्चों के साथ जुड़ने का मौका मिल रहा है. लोग नहीं जानते हैं कि मुझे बच्चों के साथ समय बिताने में बहुत मजा आता है. शो में एक छोटी सी बच्ची है जो कि मेरा दिल जीत चुकी है. मुझे सेट पर बच्चों की वजह से बहुत प्यार और अपनापन महसूस होता है. यही इस शो की पहचान है. मुझे लगता है कि बच्चों का दिल बहुत साफ होता है.'

TRENDING NOW

बच्चों की बातें सुनकर रुपाली गांगुली को आती है हंसी

आगे रुपाली गांगुली ने आगे कहा, 'बच्चों की बातों को सुनने का मजा ही अलग है. शो में काम करते हुए मैं बहुत हंसती हूं. बच्चों में बहुत एनर्जी है. जितनी देर भी बच्चे सेट पर थे हंगामा मचा रहे थे. मैं खुद को लकी मानती हूं जो मुझे इस तरह का अनुभव जीने को मिला. बच्चों के साथ बिताए ये पल मैं कभी नहीं भुला पाऊंगी. गौरतलब है कि 'दिल की बातें' एक चैट शो है जिसमें टीवी की अनुपमा बच्चों के साथ मस्ती करती नजर आएंगी. ये शो 9 जून से हर शाम 6.30 को स्टार प्लस पर ऑनएयर किया जाएगा.'