रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल अनुपमा (Anupama) बीते कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. जिस दिन से अनुज यानी गौरव खन्ना की एंट्री बिग बॉस 19 के घर में हुई है तब से ही अनुपमा को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं. फैंस को कई बार बताया जा चुका है कि जल्द ही सीरियल अनुपमा की कहानी में फिर से अनुपमा के अनुज की वापसी हो चुकी है. जब जब सीरियल अनुपमा के फैंस ये खबर सुनते हैं तब तब सबका दिल खुश हो जाता है. हालांकि कभी भी सीरियल अनुपमा के मकर्स ने खुलकर इस मुद्दे पर बात नहीं की है. इसी बीच सीरियल अनुपमा को लेकर बिग बॉस 19 के घर में कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से एक बार फिर से फैंस के बीच हंगामा मच गया है.
गौरव खन्ना ने जब बिग बॉस में किया बड़ा खुलासा
हाल ही में गौरव खन्ना ने खुलासा किया है कि वो जल्द ही अनुपमा की कहानी में एंट्री कर सकते हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में गौरव खन्ना कहते नजर आए थे कि मुझे अनुपमा में काम करने में कोई दिक्कत नहीं है. बूढ़ा होने के बाद मेरी अनुपमा में फिर से एंट्री होगी. अगर ऐसा हुआ तो दांत निकने के बाद भी अनुज और अनुपमा का रोमांस चलेगा. हम दोनों मिलकर क नई वीर जारा बनाने वाले हैं. गौरव खन्ना की ये बातें सुनकर घरवाले भी जोरजोर से हंसते नजर आए.
वायरल हो रहा है गौरव खन्ना का ये बयान
इस दौरान घरवालों ने गौरव खन्ना को सलाह दी कि उनको अभ तो सच में अनुपमा की कहानी में एंट्री करनी पड़ेगी. इसके अलावा गौरव खन्ना का एक बयान और वायरल हो रहा है. कुछ समय पहले ही गौरव खन्ना ने पिंकविला से बात करते हुए अनुज के बारे में बात की थी. गौरव खन्ना ने दावा किया था, अनुज का किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है. अगर मुझे मौका दिया गया तो मैं एक बार फिर से अनुज बनने के लिए राजी हो जाऊंगा.
Subscribe Now
Enroll for our free updates