Anupama: अनुपमा को छोड़कर माया संग घूमने जाएगा अनुज! दुश्मनी भूलकर डिंपी संग ठुमके लगाएंगी बा

Anupama BTS Photos And Videos: 'अनुपमा' के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक तरफ जहां अनुज कपाड़िया, माया के साथ वक्त बिताते दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर डिंपल और बा एक साथ कपाड़िया हाउस में डांस करती नजर आईं।

WrittenBy
By: Ashna Malik | Published: February 16, 2023 3:31 PM IST

Anupama BTS Photos And Videos: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो लगातार टीआरपी लिस्ट में भी नंबर वन पर टिका हुआ है। 'अनुपमा' को सबसे हिट बनाने के लिए मेकर्स भी कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। 'अनुपमा' में एक बार फिर से अनुपमा को शाह हाउस जाना पड़ेगा, वहीं अनुज उसकी इस हरकत से हताश होकर रह जाएगा। लेकिन इन सबसे इतर 'अनुपमा' के सेट से कुछ फोटोज और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने न केवल शो में आने वाले ट्विस्ट की ओर हिंट दिया। बल्कि इनसे 'अनुपमा' के सेट पर होने वाली मस्ती के बारे में भी पता चला।

'अनुपमा' (Anupama) के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसे खुद छवि पांडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया है। इस फोटो में गौरव खन्ना यानी अनुज कपाड़िया और माया साथ नजर आए। इसके अलावा फोटो में पीछे टेंट भी दिखाई दिये। दोनों की इस वायरल फोटो ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिये। एक यूजर ने लिखा, "अनुज, माया और छोटी अनु एक साथ एक टेंट में। ये अनुपमा कहां गई?" वहीं दूसरे यूजर ने अनुज और माया की जोड़ी को अच्छा बताया और लिखा, "ये दोनों साथ में कितने अच्छे लग रहे हैं। इन्हें किसी दूसरे शो में कास्ट करना चाहिए।"

बा ने सबकुछ भूलकर किया डिंपल संग डांस

एंटरटेनमेंट से भरपूर 'अनुपमा' के सेट से एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बा डिंपल के साथ डांस करती दिखाई दीं। उन्हें ऐसा करता देख खुद बरखा और अनुपमा भी हैरान रह गए। वीडियो में दोनों की मस्ती देखने लायक रही।

View this post on Instagram

A post shared by Nishi Saxena (@nishisaxenaa)

View this post on Instagram

A post shared by ???????? (@ashleshasavant)

अनुपमा को घर से निकालने के लिए बा और वनराज ने मिलाया बरखा से हाथ!

'अनुपमा' के सेट पर कलाकार मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक वीडियो में वनराज, बरखा और बा साथ में मस्ती करते नजर आए। मानो अनुपमा को 'कपाड़िया हाउस' से निकालने के लिए तीनों ने सांठ-गांठ की हो।