टीवी की 'अनुपमा' का 'धुरंधर' से है खास कनेक्शन, 'रहमान डकैत' के गाने पर डांस कर कहा- 'मेरे भाई का...'

Rupali Ganguly Dance Video: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. वह फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'एफए9एलए' पर डांस करते नजर आ रही हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 27, 2025 3:08 PM IST

टीवी की 'अनुपमा' का 'धुरंधर' से है खास कनेक्शन, 'रहमान डकैत' के गाने पर डांस कर कहा- 'मेरे भाई का...'

बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) का क्रेज ना सिर्फ आम लोगों में बल्कि सेलिब्रिटीज में देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के गानों पर आए दिन कोई ना स्टार्स डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है. अब टीवी की 'अनुपमा' यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'एफए9एलए' (FA9LA) पर डांस किया और इसकी झलक दिखाई है. इस तरह से रुपाली गांगुली ने रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के डांस स्टेप्स को कॉपी किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस का फिल्म 'धुरंधर' से खास कनेक्शन है. आइए जानते हैं ये कनेक्शन क्या है.

रुपाली गांगुली ने शेयर किया वीडियो

रुपाली गांगुली ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि वह फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'एफए9एलए' डांस मूव्स दिखा रही हैं. इसके साथ ही रुपाली गांगुली ने कैप्शन लिखा है, 'एफए9एलए वाइब्स, ये गाना पूरे दिन मेरे दिमाग में घूमता रहा. मेरे भाई का गाना, मुझे तुम पर गर्वा है.' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फैंस से पूछा कि इस गाने को एफए9एलए क्यों कहते हैं? इस गाने का नाम किस तरह से लें और इसका मतलब क्या है? बताते चलें कि फिल्म 'धुरंधर' रुपाली गांगुली के लिए काफी खास है क्योंकि इसके कुछ गानों के उनके भाई विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है. विजय गांगुली इंडस्ट्री के पॉपुलर कोरियोग्राफर में गिने जाते हैं. गौरतलब है कि विजय गांगुली ने हाल ही में अपनी बुजुर्ग मां के साथ अपनी फिल्म 'धुरंधर' के गाने पर डांस किया था.

TRENDING NOW

फिल्म 'धुरंधर' की कहानी लोगों को आई पसंद

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की बात की जाए तो इसमें पाकिस्तान के काली करतूतों को दिखाया गया है. पड़ोसी देश ने किस तरह से भारत में आतंकवादी भेजकर हमले करवाए हैं. इसके साथ ही फिल्म में दिखाया जाता है कि कराची के ल्यारी में गैंगवॉर होता है और इंडियन स्पाई किस तरह से दुश्मनों की नाक के नीचे अपना काम करता है. फिल्म 'धुरंधर' की कहानी लोगों को पसंद आ रही है और इसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर है. फिल्म ने अब तक करीब 700 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये पार हो चुका है. फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.