'काका चले गए...' सतीश शाह के निधन से टूटी 'अनुपमा', भावुक कर देगा रूपाली गांगुली का ये पुराना वीडियो, बोली- 'पापा जैसे ही...'

Anupama Video On Satish Shah: अनुपमा यानी रूपली गांगुली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वजह है उनका एक पुराना वीडियो जिसमें वो सतीश शाह के साथ एक खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती नजर आ रहीं हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: October 27, 2025 7:16 AM IST

'काका चले गए...' सतीश शाह के निधन से टूटी 'अनुपमा',  भावुक कर देगा रूपाली गांगुली का ये पुराना वीडियो, बोली- 'पापा जैसे ही...'

Satish Shah Death: पॉपुलर टीवी शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के 'इंद्रवदन साराभाई' यानी वेटरन एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. किडनी फेलियर के कारण शनिवार, 25 अक्टूबर को उन्होंने आखिरी सांस ली. जिससे टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सतीश शाह के जाने से 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) पूरी तरह टूट गई हैं.

अंतिम संस्कार में फूट-फूट कर रोईं रूपाली

सतीश शाह और रूपाली गांगुली ने कल्ट कॉमेडी शो 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में ससुर-बहू, इंद्रवदन और मोनिशा, का यादगार किरदार निभाया था. ऑन-स्क्रीन उनकी केमिस्ट्री जितनी शानदार थी, ऑफ-स्क्रीन भी वे बेहद करीबी रिश्ता साझा करते थे. रविवार को मुंबई में हुए सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान रूपाली गांगुली को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं.

TRENDING NOW

View this post on Instagram

A post shared by Rupali~❤️ (@rupsshine)


जहां रूपाली गांगुली अपने 'काका' को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूट कर रोती नजर आईं. उनके साथ उनके को-स्टार्स सुमीत राघवन (साहिल) और राजेश कुमार (रोशेस) भी मौजूद थे. रूपाली को बेतहाशा रोता देख सुमीत राघवन उन्हें संभालते दिखे. अंतिम विदाई के दौरान 'साराभाई वर्सेज साराभाई' की पूरी टीम ने शो का टाइटल ट्रैक गाकर अपने प्यारे 'इंदु' को श्रद्धांजलि दी, जो एक बेहद भावुक पल था.

'पापा जैसे ही थे वो'

सतीश शाह के निधन के बाद रूपाली गांगुली का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सतीश शाह को 'काका' कहकर पुकार रहीं हैं.' इस वीडियों में रूपाली गांगुली और सतीश शाह की बेहद भावुक कर देने वाली यादें हैं. जहां दोनों की बॉन्डिंग किसी पिता और बेटी से कम नहीं नजर आ रही है.

बहरहाल, रूपाली ने कई बार इंटरव्यू में पहले भी कहा है कि सतीश शाह सिर्फ उनके को-एक्टर नहीं हैं, बल्कि उनके लिए एक संरक्षक और पिता समान हैं. 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के 20 साल पुराने बंधन को वो आज भी संजोकर करती हैं. रूपाली गांगुली का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो उन्हें 'काका' कहकर संबोधित कर रही हैं, उनके प्यार और दुलार की सराहना भी करती नजर आ रहीं हैं.