Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19 से पहले Anupama को आई अनुज की याद, एक लाइन बोलकर कर दी सारे फाइनलिस्ट की हालत खराब

Bigg Boss 19: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली ने 'बिग बॉस' विनर को लेकर बड़ी बात कह दी है, जिसे सुनने के बाद फैंस हैरान हैं, क्या आपने सुना 'अनु' ने जो बोला अपने कपड़िया जी के लिए...

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 2, 2025 6:52 AM IST

Bigg Boss 19 से पहले Anupama को आई अनुज की याद, एक लाइन बोलकर कर दी सारे फाइनलिस्ट की हालत खराब

टीवी की सबसे चहेती बहू और 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली से हाल ही में उनके पसंदीदा 'बिग बॉस 19' विनर को लेकर सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने सीधे अपने ऑन-स्क्रीन पति गौरव खन्ना (अनुज कपाड़िया) का नाम लेकर सबको चौंका दिया. रूपाली ने कहा कि जीतेंगे तो उनके 'कपाड़िया जी' ही.

गौरव खन्ना की तारीफ में कसीदे

रूपाली गांगुली ने यह बयान तब दिया जब वह एक इवेंट में मीडिया से बातचीत कर रही थीं. उनसे 'बिग बॉस 19' में उनके पसंदीदा कंटेस्टेंट के बारे में पूछा गया. रूपाली ने पहले तो शो के कुछ दूसरे मजबूत कंटेस्टेंट्स, जैसे अमाल मलिक और फरहाना भट्टी के खेल की तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों ही बहुत अच्छा खेल रहे हैं और उनमें जीतने की क्षमता है.

विनर के लिए लिया 'अनुज कपाड़िया' का नाम

हालांकि, बात खत्म करते हुए रूपाली ने सीधे अपने शो 'अनुपमा' के को-स्टार और ऑन-स्क्रीन पति गौरव खन्ना (जो शो में अनुज कपाड़िया का किरदार निभा चुके हैं) का नाम लिया, जो 'बिग बॉस 19' के मजबूत कंटेस्टेंट है. रूपाली ने गौरव खन्ना की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बहुत अच्छे कंटेस्टेंट हैं और वह घर के अंदर भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं.

रूपाली-अनुज की बॉन्डिंग पर फैंस ने लुटाया प्यार

आखिरी में रूपाली गांगुली ने इमोशनल और विश्वास जताते हुए एक खास अंदाज में गौरव खन्ना के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं, जो उनके ऑन-स्क्रीन रिश्ते को दर्शाता है. उन्होंने बोला- 'जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी!' रूपाली गांगुली का यह बयान सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया है. 'अनुपमा' के फैंस को उनकी यह बॉन्डिंग बेहद पसंद आई और वे अब उम्मीद कर रहे हैं कि रूपाली की यह भविष्यवाणी सच होगी और 'अनुज कपाड़िया' ही 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी जीतेंगे.