Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Anupama: अनुपमा की सौतन ने निकाला बर्थडे मनाने का नायाब तरीका, वीडियो देखकर लगा फैंस को 440 वोल्ट का करंट

Anupama Kayka Aka Madalsa Sharma celebration Video: आज का दिन सीरियल अनुपमा स्टार मदालसा शर्मा के लिए बेहद खास है. आज मदालसा शर्मा अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर अनुपमा की इस सौतन ने एक शानदार वीडियो शेयर की है.

By: Shivani Duksh  |  Published: September 27, 2025 2:54 PM IST

Anupama: अनुपमा की सौतन ने निकाला बर्थडे मनाने का नायाब तरीका, वीडियो देखकर लगा फैंस को 440 वोल्ट का करंट

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल अनुपमा (Anupama) में इस समय खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. लगातार चल रहे ड्रामे के बाद भी फैंस शो के पुराने सितारों को मिस करते रहते हैं. हाल ही में खबर आई थी कि अनुपमा के मेकर्स काव्या और वनराज को वापस लाने की तैयार कर रहे हैं. इसी बीच काव्या यानी मदालसा शर्मा ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि मदालसा शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर मदालसा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है. इस वीडियो में मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) कुछ ऐसा करती दिख रही हैं जिसे देखकर उनके फैंस का माथा ठनक गया है. दरअसल वीडियो में एक केक रखा दिख रहा है. केक के पीछे एक फोन रखा है जिसमें मदासला शर्मा का वीडियो चल रहा है.

मदालसा शर्मा ने फैंस को किया कंफ्यूज

इस वीडियो में मदालसा शर्मा समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं. धीरे से वीडियो में मदालसा शर्मा आगे आईं और उन्होंने केक पर जल रही मोमबत्ती पर फूंक मारी. ये फूंक मारते ही केक की मोमबत्ती अपने आप बुझ गई. अब इस वीडियो को देखकर मदालसा शर्मा के फैंस का दिमाग चकरा रहा है. फैंस ये जानने की कोशिश कर रहे हैं वीडियो से मदालसा शर्मा ने मोमबत्ती कैसे बुझाई. यही वजह है जो कुछ देर में ही मदालसा शर्मा का ये वीडियो सोशल माडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लगो लगातार मदालसा शर्मा को बर्थडे की बधाई दे रहे हैं.

हाल ही में इस फिल्म में दिखीं थीं मदालसा शर्मा

कुछ महीनों पहले ही मदालसा शर्मा ने सीरियल अनुपमा को अलविदा कहा था. जिसके बाद मदालसा शर्मा ने बॉलीवुड की तरफ रुख कर लिया था. हाल ही में मदालसा शर्मा को द बंगाल फाइल्स में देखा गया है. फिल्म में एक छोटा लेकिन दमदार किरदार निभाकर मदालसा शर्मा ने हंगामा मचा दिया. इस फिल्म के जरिए मदालसा शर्मा ने साबित कर दिया कि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं.